खबरेंदेवरिया

BIG NEWS : वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना और राज्य मंत्री दिनेश खटीक आज आएंगे देवरिया, इन कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा

Deoria News : उत्तर प्रदेश सरकार में वित्त और संसदीय कार्य विभाग मंत्री तथा गोरखपुर मंडल के भाजपा प्रभारी सुरेश कुमार खन्ना (Suresh Kumar Khanna) और जलशक्ति राज्य मंत्री दिनेश खटीक बुधवार को देवरिया पहुंचेंगे और विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। वह 25 अगस्त तक जनपद में रहेंगे।

बैठक करेंगे
कार्यक्रम के मुताबिक वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना दोपहर 3:30 बजे अमौसी एयरपोर्ट, लखनऊ से गोरखपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। शाम 5:40 पर वह लोक निर्माण विभाग देवरिया के निरीक्षण भवन में विभिन्न जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद शाम 7:00 बजे विकास भवन सभागार में जीएम, डीआईसी और उद्योग क्षेत्र के अन्य लोगों के साथ बैठक करेंगे। रात 9:00 बजे वह ग्राम पंचायत भवन में ग्राम चौपाल में हिस्सा लेंगे। इसके बाद लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में ही रात्रि विश्राम करेंगे।

ये है कार्यक्रम
गुरुवार 25 अगस्त को दोनों मंत्री जनपद में मलिन बस्तियों का निरीक्षण करने पहुंचेंगे। उसके बाद गौशाला और प्राथमिक विद्यालय की हालत का जायजा लेंगे। वित्त मंत्री जिला चिकित्सालय का भी निरीक्षण करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिए गए विषयों पर विकास भवन सभागार में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रेस वार्ता करेंगे। उसके बाद उनका काफिला गोरखपुर के लिए रवाना होगा।

तैयारी पूरी
उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री जल शक्ति विभाग दिनेश खटीक भी आज शाम को देवरिया के दौरे पर आएंगे। वित्त मंत्री के साथ सभी कार्यक्रमों में वह भी हिस्सा लेंगे। भारतीय जनता पार्टी देवरिया और जिला प्रशासन में दोनों मंत्री के आगमन को लेकर सारी तैयारियां की हैं।

Related posts

संत विनोबा पीजी कॉलेज में इंवेस्टर समिट 2023 की तैयारी : आईपीएस सुबेश कुमार सिंह ने युवाओं को दिखाई राह

Sunil Kumar Rai

अच्छी खबर : अगले दो साल में यूपी के हर गांव में होगी इंटरनेट सुविधा, डिजी लॉकर में मिलेंगे एजुकेशनल रिकॉर्ड और राशन कार्ड

Abhishek Kumar Rai

डीएम ने सीएचसी पथरदेवा का किया निरीक्षण : गायब मिले कर्मचारी, बायोमैट्रिक अटेंडेंस मशीन मिली खराब

Sunil Kumar Rai

यूपी : महिलाओं को मुफ्त यात्रा कराएगी भाजपा, सरकारी नौकरियों में दोगुनी होगी संख्या, जानें संकल्प पत्र के सभी वादे

Abhishek Kumar Rai

Umesh Pal Case : कोर्ट ने अतीक अहमद सहित 3 को आजीवन कारावास की सजा सुनाई, लगाया जुर्माना

Rajeev Singh

देवरिया : डीएम आशुतोष निरंजन के आदेश पर श्रमिकों के बच्चों का हुआ नामांकन, जिलाधिकारी ने दी ये जानकारी

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!