खबरेंदेवरिया

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई : शहर के नामी मिष्ठान केंद्र पर हजारों का खोया और मिठाई नष्ट कराई, 48 बोरी दाल सीज किया

Deoria News : सहायक आयुक्त (खाद्य) ग्रेड -II जनपद देवरिया आरसी पाण्डेय ने बताया कि आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन सेक्टर सी अलीगंज उत्तर प्रदेश के निर्देश के क्रम में तथा जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (DM Deoria Jitendra Pratap Singh IAS) के आदेश के अनुपालन शुक्रवार को खाद्य विभाग न अभियान चलाया।

आगामी दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भाई दूज पर्व पर आम जनमानस को शुध्द एवं सुरक्षित खाद्य एवं पेय पदार्थ विशेषकर खोया, नमकीन, ड्राई फ्रूट, खाद्य तेल एवं वनस्पति, घी, विभिन्न प्रकार की मिठाइयां, रंगीन मीठे खिलौने, अन्य खाद्य पदार्थ आदि उपलब्ध कराने के लिए छापेमारी की गई।

इसके अन्तर्गत जनपद में कुल 6 निरीक्षण करते हुए 6 नमूने संग्रहित किए। टीमों ने 42 किग्रा मिठाई व 40 किग्रा खोया खाने योग्य न होने के कारण विनष्ट कराया। इसका अनुमानित मूल्य 24600 रुपये तथा कस्तूरी ब्रांड चने की दाल का नमूना संग्रहित कर 48 बोरी (1437 किग्रा) अनुमानित मूल्य 84783 रुपये को सीज किया।

विस्तृत विवरण में कनक स्वीट्स नगर पालिका रोड देवरिया के विनिर्माण प्रतिष्ठान से संदीप कुमार श्रीवास्तव खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने खोया का नमूना एवं रंजन कुमार श्रीवास्तव खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने पनीर का नमूना संग्रहित किया। टीम ने 42 किग्रा मिठाई व 40 किग्रा खोया खाने योग्य न होने के कारण नष्ट कराया, जिसकी अनुमानित कीमत 24600 रुपए है।

भगवती ट्रेडर्स मोहन रोड देवरिया से अजीत कुमार त्रिपाठी खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने चने की दाल का नमूना एकत्र किया। उन्होंने 18 बोरी कुल 538 किग्रा दाल जिसका अनुमानित मूल्य 31742/- है, को सीज किया। मेसर्स बालाजी ट्रेडर्स, मोहन रोड देवरिया से रंजन कुमार श्रीवास्तव खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने चने की दाल का नमूना संग्रहित किया एवं 30 बोरी कुल 899 किग्रा अनुमानित मूल्य 53041 रुपए को सीज किया।

कोलकाता मिष्ठान भंडार भागलपुर चौराहा देवरिया से सुभेष कुमार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने छेने की मिठाई संग्रहित किया। लक्ष्मी स्वीट्स, नावलपुर देवरिया से मनीष मल्ल सुरक्षा अधिकारी ने पेड़ा का नमूना संग्रहित किया। संग्रहित नमूने खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला झांसी को प्रेषित किए गए हैं। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अन्तर्गत विधिक कार्रवाई की जाएगी।

खाद्य सचल दल का नेतृत्व रमेश चन्द्र पाण्डेय सहायक आयुक्त (खाद्य) -II, देवरिया ने किया। टीम में अन्य सदस्य शिवेंद्र मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी, संदीप कुमार श्रीवास्तव, रंजन कुमार श्रीवास्तव, अजीत कुमार त्रिपाठी, सुभेष कुमार एवं मनीष मल्ल खाद्य सुरक्षा अधिकारी शामिल रहे।

Related posts

Deoria News : आरोपी मां ने दो बच्चियों को नदी में फेंकने का अपराध स्वीकारा, बोली- पता नहीं कैसे हो गया यह गुनाह

Satyendra Kr Vishwakarma

चैत्र नवरात्रि मेला की तैयारी : मुख्यमंत्री योगी ने मीरजापुर में लिया जायजा, श्रद्धालुओं के लिए होंगे खास प्रबंध

Swapnil Yadav

Deoria News : किसानों की समस्याओं के निस्तारण के लिए शुरू हुआ कॉल सेंटर, डीएम ने 3 दर्जन कर्मचारियों की लगाई ड्यूटी

Sunil Kumar Rai

Rojgar Mela : आज रोजगार मेले में मिलेगी हजारों को नौकरी, जानें आयोजन का स्थान और जरूरी योग्यता

Sunil Kumar Rai

पिपरा चंद्रभान गौशाला में कुव्यवस्था पर भड़के सीडीओ : ग्राम सचिव को दी प्रतिकूल प्रविष्टि, दो से मांगा जवाब

Abhishek Kumar Rai

देवरिया : 7 साल में नहीं तैयार हो सका भवानी छापर आईटीआई, युवा बोले- शायद अगली पीढ़ी यहां पढ़ सके

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!