खबरेंदेवरिया

देवरिया में भयावह सड़क हादसा : बाइक सवार तीन युवकों की मौत, परिजनों से मिले विधायक दीपक मिश्रा शाका

Deoria News : देवरिया में एक दर्दनाक हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरे युवक युवक को अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इस दुःखद घटना से पूरे क्षेत्र में गम का माहौल है। तीनों युवक एक मांगलिक कार्यक्रम से वापस लौट रहे थे।

घटना जनपद के बरहज तहसील क्षेत्र के करुअना के बनकटिया पेट्रोल पंप के पास की है। करुअना निवासी दिग्विजय चौहान (24 वर्ष) पुत्र ओमप्रकाश, सुरेंद्र चौहान (35 वर्ष) पुत्र सुक्खू, राजू चौहान (30 वर्ष) पुत्र मोहन रविवार की रात एक मांगलिक कार्यक्रम से वापस घर लौट रहे थे।

इसी दौरान यह सड़क हादसा हुआ। हादसे में सुरेंद्र और दिग्विजय को इलाज के लिए सीएचसी बरहज, जबकि राजू को जिला अस्पताल देवरिया ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।

परिजनों के मुताबिक, तीनों व्यक्ति एक कार्यक्रम में बरहज निवासी मोनू गुप्ता के घर गए हुए थे। जहां से बाइक से वापस घर जा रहे थे। इसी बीच बनकटिया पेट्रोल पंप के निकट देवरिया मार्ग पर अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दिया। सूचना पर थानाध्यक्ष जयशंकर मिश्र फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।

क्षेत्रीय विधायक दीपक मिश्र शाका ने घटनास्थल पर पहुंच जानकारी ली। उन्होंने कहा कि राजू चौहान, दिग्विजय चौहान, सुरेंद्र चौहान हमारे अतिप्रिय बच्चे जिनसे मेरा रोज का हाल चाल होता था, मार्ग दुर्घटना में मृत्यु की सूचना पर करुअना पहुंचकर परिजनों से मिलकर सांत्वना व्यक्त की। जिलाधिकारी महोदय से बात कर हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं शोक संतप्त परिवार को इस गहरे दुःख से उबरने की शक्ति दें।

बरहज के एसडीएम गजेंद्र सिंह और सीओ अशंमुन श्रीवास्तव मौके पर जमे हुए थे। सीओ ने बताया कि तीनों शव को कब्जे में ले लिया गया है। अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

देवरिया में होगा जश्न : उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के मौके पर रहेगी कार्यक्रमों की धूम

Sunil Kumar Rai

देवरिया से दु:खद खबर : स्कूल जा रही बच्ची की बिजली का पोल गिरने से मौत, ऐसे हुआ हादसा

Sunil Kumar Rai

सहूलियत : 3 सितंबर को देवरिया के इस ब्लॉक में बनेगा दिव्यांग प्रमाण पत्र, डीएम रहेंगे मौजूद, लाभार्थी साथ लाएं ये पेपर

Shweta Sharma

पीएम मोदी ने किया देश के पहले रैपिड रेल का उद्घाटन : सीएम योगी ने जताया आभार, 45 मिनट में पूरा होगा मेरठ का सफर

Sunil Kumar Rai

Health Checkup Camp : रोटरी क्लब देवरिया के फ्री हेल्थ चेकअप कैंप में 205 मरीजों की हुई जांच, मेदांता हॉस्पिटल के डॉक्टर्स ने दी परामर्श

Abhishek Kumar Rai

Deoria News : शुरू हुआ विद्यार्थी परिषद का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग, पदाधिकारियों ने ऐसे बढ़ाया उत्साह

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!