खबरें

UP Election 2022 : भाजपा में शामिल हुईं मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव, कही ये बड़ी बात

Uttar Pradesh : समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के नेता मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) की बहू अपर्णा यादव (Aparna Yadav) ने आज भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) की सदस्यता ग्रहण की है। उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह (Swatantra Dev Singh) और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुईं। उनके बीजेपी ज्वाइन करने से समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका लगा है।

आगामी विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election 2022) में बड़ा मुद्दा बनाएगी। भाजपा परिवार का हिस्सा बनने के बाद अपर्णा यादव ने कहा, मैं पार्टी को धन्यवाद करती हूं कि उन्होंने मुझे इसका हिस्सा बनने का मौका दिया। मैं हमेशा से पीएम मोदी से प्रभावित रहती थी और मेरे चिंतन में हमेशा राष्ट्र सबसे पहले है। मेरे लिए राष्ट्र धर्म सबसे पहले है। लोकतंत्र में सभी स्वतंत्रत होकर अपनी विचारधारा से जुड़ सकते हैं।

भाजपा राष्ट्रवाद के लिए अग्रसर रही है

अपर्णा यादव ने आगे कहा, देश को बचाना है तो राष्ट्रवाद के साथ चलना है। भाजपा राष्ट्रवाद के लिए अग्रसर रही है। पार्टी जहां से सुनिश्चित करेगी मैं वहां से लड़ूंगी। मेरे लिए ज़रूरी है कि BJP का परचम लहराए। माना जा रहा है कि यूपी भाजपा उन्हें आगामी विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार बनाएगी। उन्हें किसी ऐसी सीट से उतारा जाएगा, जहां सपा का वर्चस्व रहा हो।

उप्र में कोई बेटी सुरक्षित नहीं थी

प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने इस मौके पर कहा, मैं अपर्णा यादव जी का हृदय से स्वागत करता हूं। पश्चिम यूपी में चुनाव होने वाला है और SP के शासन में गुंडागर्दी को इतना महत्व दिया जाता है कि पश्चिम उप्र में कोई बेटी सुरक्षित नहीं थी। अपर्णा को शुरू से लगता था कि योगी जी के शासन में एक अच्छा सुशासन है। उन्हें किस सीट से चुनाव लड़ाना है, इस पर बाद में फैसला होगा।

स्वागत है

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, मुलायम सिंह की पुत्रवधू होने के बावजूद भी अपर्णा यादव ने अपने विचार रखे हैं। काफी दिनों की चर्चा के बाद उन्होंने भाजपा में शामिल होने का फैसला लिया। हम उनका भाजपा परिवार में स्वागत करते हैं। भारतीय जनता पार्टी के लिए राष्ट्रहित सर्वोपरि है। राष्ट्र की चिंता करने वाले हर नागरिक का पार्टी में स्थान है।

Related posts

DEORIA BREAKING : डीएम ने 5 स्वास्थ्य केंद्र प्रभारियों का वेतन रोका, ये कार्रवाई भी होगी, जानें वजह

Sunil Kumar Rai

अच्छी खबर : देवरिया, गोरखपुर होते हुए बिछेगा नया रेल ट्रैक, पैसेंजर ट्रेनें समय से भरेंगी फर्राटा, जानें पूरा प्लान

Abhishek Kumar Rai

DEORIA BREAKING : सीडीओ की जांच में फिर गायब मिले दर्जन भर कर्मचारी, हुआ ये एक्शन

Sunil Kumar Rai

50 फीसदी अनुदान पर ढैचा बीज मुहैया कराएगी योगी सरकार : जानें कैसे किसानों की किस्मत बदल रही हरी खाद

Swapnil Yadav

Deoria News : पैरामाउंट पब्लिक एकेडमी में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, बच्चों ने दिखाया देशभक्ति का जज्बा

Sunil Kumar Rai

देवरिया में नगर निकाय चुनाव की तैयारी तेज : डीएम जेपी सिंह ने अफसरों संग की बैठक

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!