खबरेंपूर्वांचल

UP Election 2022 : पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ेंगे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव! इस सीट पर करेंगे दावेदारी

Uttar Pradesh : उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के यूपी विधानसभा चुनाव 2022 (UP Election 2022) में उम्मीदवारी की अटकलें तेज हो गई हैं।

इस सीट से करेंगे उम्मीदवारी

माना जा रहा है कि सपा अध्यक्ष आजमगढ़ के गोपालपुर सीट से विधानसभा का चुनाव लड़ सकते हैं। बड़ी बात यह है कि अखिलेश यादव अब तक कभी भी विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी नहीं रहे हैं। इससे पहले वह विधान परिषद के सदस्य थे तथा मौजूदा समय में आजमगढ़ से सांसद हैं।

नहीं लड़ने का किया था ऐलान

दरअसल पिछले साल सपा अध्यक्ष ने यह घोषणा की थी कि वह यूपी के विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारी पेश नहीं करेंगे। लेकिन अब पार्टी हित को देखते हुए उन्हें चुनावी अखाड़े में उतारने की तैयारी की जा रही है। अखिलेश यादव पिछली बार मुख्यमंत्री बने थे, तो वह विधान परिषद के सदस्य चुने गए थे। इससे पहले वह कभी भी विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी नहीं रहे हैं। ऐसा पहली बार होगा, जब वह आजमगढ़ के गोपालपुर सीट से दावेदारी पेश करेंगे।

लकी रहा है आजमगढ़

आजमगढ़, समाजवादी पार्टी और मुलायम सिंह यादव परिवार के लिए हमेशा से ही लकी रहा है। इससे पहले मुलायम सिंह यादव भी आजमगढ़ का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। वर्तमान में अखिलेश यादव इसी जिले से सांसद है। वोटों के समीकरण को ध्यान में रखते हुए पार्टी उन्हें गोपालपुर सीट से उम्मीदवार बनाने की योजना बना रही है।

बदलनी पड़ी रणनीति

माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) के गोरखपुर से विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार बनाए जाने की घोषणा के बाद समाजवादी पार्टी के मुखिया को अपनी रणनीति बदलनी पड़ी है। कहा जाता है कि लखनऊ में वही पार्टी पहुंचती है, जिसे पूर्वांचल में बढ़त हासिल होती है। इसलिए अखिलेश यादव को चुनावी मैदान में उतारना पार्टी की मजबूरी भी थी।

फिर अराजकता का माहौल बने

अखिलेश यादव के चुनाव लड़ने पर केंद्रीय मंत्री मुख़्तार अब्बास नक़वी ने कहा, उत्तर प्रदेश में जनता कभी कहीं से भी कमीशन, भ्रष्टाचार को बढ़ावा नहीं देगी। दागियों और बागियों की जुगाड़ से विपक्ष का चौधरी बनने की जंग चल रही है। वो चाहते हैं कि उन्हें सत्ता की ताक़त मिले और वे फिर से पहले की तरह की आराजकता शुरु कर सकें।

सवाल किया होगा

योगी सरकार में मंत्री मोहसिन रज़ा ने कहा, वो(अखिलेश यादव) मन से चुनाव तो नहीं लड़ने जा रहें बल्कि वो भरे मन से चुनाव लड़ने जा रहे हैं। क्योंकि BJPने CM योगी जी और उपमुख्यमंत्री केशव जी को चुनाव लड़ाने की बात की। इसे लेकर उनके पार्टी के सदस्य ने जरूर सवाल किया होगा कि आप क्यों नहीं चुनाव लड़ेंगे? मुझे नहीं लगता कि वो चुनाव लड़ना पसंद करते हैं, क्योंकि मैदान में जाने वाले लोग हमेशा मैदान में दिखते हैं।

Related posts

Agnipath Protest : रेलवे ने 500 से ज्यादा ट्रेनें रद्द की, पता करने के बाद सफर पर निकलें, देखें लिस्ट

Sunil Kumar Rai

BREAKING : देवरिया, कुशीनगर समेत 48 जिलों के लाखों किसानों को मिलेगा मुआवजा, ढाई अरब की राशि जारी, पूरी जानकारी

Sunil Kumar Rai

अब गोरखपुर में मिलेगा लखनऊ-दिल्ली के डॉक्टरों से इलाज : सीएम योगी ने इन सीएचसी का किया उद्घाटन, जानें क्या कहा

Abhishek Kumar Rai

खास खबर : योगी सरकार की मुफ्त राशन वितरण योजना जरूरतमंदों के लिए बनी वरदान, आंकड़ों से समझें

Sunil Kumar Rai

5 इंटरनेशनल एयरपोर्ट वाला प्रदेश यूपी : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना की इन पंक्तियों से समझें सरकार की मंशा

Laxmi Srivastava

Deoria News : 20 जुलाई को देवरिया में किसान दिवस का होगा आयोजन, अधिकारी और एक्सपर्ट देंगे जानकारी

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!