खबरेंदेवरिया

Deoria News : पैरामाउंट पब्लिक एकेडमी में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, बच्चों ने दिखाया देशभक्ति का जज्बा

Deoria News : आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के मौके पर आज 15 अगस्त को पूरे देश में स्वतंत्रता का जश्न मनाया जा रहा है। देवरिया के हरियापार पौहारी छापर में स्थित पैरामाउंट पब्लिक एकेडमी (Paramount Public Academy) में ध्वजारोहण किया गया और स्वतंत्रता सेनानियों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

ग्राम प्रधान ने किया ध्वजारोहण

हरियापार के ग्राम प्रधान राम नक्षत्र यादव और गांव के अन्य सम्मानित लोगों ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। स्कूल के सभी बच्चे हाथों में तिरंगा लिए देश भक्ति का जज्बा दिखा रहे थे। 15 अगस्त के मौके पर विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया।

शहीदों को याद कर रहे

पैरामाउंट पब्लिक एकेडमी की प्रधानाध्यापिका नीतू राय ने बताया कि आज पूरा भारत आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। इसी अभियान में अपनी भागीदारी निभाते हुए हमारा संस्थान उन शहीदों को याद कर रहा है, जिनकी बदौलत हमें आजादी मिली। इससे बच्चों में भी देश के प्रति निष्ठा और भक्ति का भाव पैदा हुआ।

इन्होंने निभाई जिम्मेदारी

कार्यक्रम में विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक केदार मिश्रा और व्यवस्थापक सत्येंद्र ओझा ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाई। इनके अलावा अध्यापक मोहन मुरारी गौर, संध्या श्रीवास्तव, सुमन शर्मा नीतू सिंह, सुनीता देवी, समियूं मुस्तफा अंसारी आदि ने सहयोग किया।

बच्चों का हौसला बढ़ाया

इसके अलावा पौहारी छापर गांव के प्रधान राम नक्षत्र यादव, राजेश यादव, शिवानंद यादव, उमाशंकर यादव, केदार राय, विनोद सिंह, अभय राय, टुनटुन पांडे, मुसहरी के पूर्व प्रधान संदीप राव समेत अन्य लोग विद्यालय पहुंचे थे और बच्चों का हौसला बढ़ाया।

Related posts

यूपी कैबिनेट ने गन्ने का एसएपी तय किया : चीनी मिलों को एक मुश्त करना होगा भुगतान, पढ़ें पूरा फैसला

Sunil Kumar Rai

DEORIA : खाद्य विभाग ने देवरिया के 5 स्कूलों से लिया मिड डे मील का सैंपल, छात्रों को किया जागरूक

Sunil Kumar Rai

देवरिया : दो कृषक उत्पादक संगठनों को योजना के तहत मिला एक करोड़ 80 लाख का लोन, सरकार भरेगी ब्याज, जानें इस स्कीम की खासियत

Sunil Kumar Rai

यूपी में 13 गुना से ज्यादा बढ़ी जैविक खेती : क्लस्टर्स बना कर किसानों को जोड़ रही योगी सरकार

Rajeev Singh

पहल : नारी प्रगति सोशल फाउंडेशन और डीडीआरडब्ल्यूए ने महिलाओं को किया जागरूक, दी ये जानकारी

Satyendra Kr Vishwakarma

बड़ी खबर : भाजपा ने 30 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की, पीएम मोदी और राजनाथ सिंह समेत इन नेताओं को मिली जिम्मेदारी

Satyendra Kr Vishwakarma
error: Content is protected !!