उत्तर प्रदेशखबरें

UP Board Result : जून के दूसरे हफ्ते में जारी होगा यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का परिणाम, जानें माध्यमिक शिक्षा परिषद की पूरी तैयारी

Uttar Pradesh : यूपी बोर्ड (UP Board) की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 75 फ़ीसदी से अधिक कॉपियों का मूल्यांकन हो चुका है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज जून के दूसरे हफ्ते में परीक्षा परिणाम घोषित करने की तैयारी में है। बोर्ड की तरफ से शासन को भेजे गए प्रस्ताव में इस बात की जानकारी दी गई है।

फिलहाल राज्य के 271 केंद्रों पर दसवीं और बारहवीं की सवा दो करोड़ से अधिक कॉपियों का मूल्यांकन चल रहा है। मूल्यांकन का काम अंतिम चरण में है। बोर्ड की तरफ से केंद्र प्रभारियों को निर्देश भेजा गया है। इसमें कहा गया है कि शनिवार तक सभी कॉपियां जांची जाएं। अगर इसमें कोई समस्या आती है, तो अतिरिक्त एक्सपर्ट की व्यवस्था कर कॉपी जांच की प्रक्रिया को तय समय के भीतर पूरा किया जाए।

अंक अपलोड किए जा रहे

दूसरी तरफ रिजल्ट तैयार करने का काम भी शुरू हो चुका है। कॉपियों के मूल्यांकन के बाद परीक्षार्थियों के अंक अपलोड किए जा रहे हैं। सभी स्कूलों से प्रैक्टिकल के नंबर मांग लिए गए हैं। बोर्ड ने हाईस्कूल के इंटरनल एसेसमेंट और इंटरमीडिएट के शारीरिक शिक्षा और खेल विषय के प्राप्तांकों को पहले ही मंगा लिया है। बताते चलें कि हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में कुल 5192689 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था। इसमें से 4775749 परीक्षा में शामिल हुए।

मांगी ये जानकारी

बोर्ड सचिव दिब्यकांत शुक्ल ने इंटरमीडिएट के प्रैक्टिकल परीक्षाओं से वंचित छात्रों की लिस्ट भी मांगी है। उन्होंने 4 मई को सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को इस संबंध में पत्र भेजा है। इसके लिए बोर्ड का पोर्टल गुरुवार को खोल दिया गया है। शुक्रवार की रात 12:00 बजे तक छूटे हुए परीक्षार्थियों की विद्यालयवार और विषयवार संख्या अपलोड की जाएगी।

Related posts

मैसेज से मिलेगा बिल और विद्युत कटौती की जानकारी : डीएम ने केवाईसी अभियान का किया शुभारंभ, बताए फायदे

Abhishek Kumar Rai

Deoria News : सीडीओ ने सकरापार में वरासत अभियान की परखी हकीकत

Sunil Kumar Rai

वृद्ध अनुभवों की खान, हो सामाजिक उपयोग : डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह

Abhishek Kumar Rai

जिम्मेदारी : आरडब्ल्यूए और एचसीएल फाउंडेशन ने लोगों को किया जागरूक, ई-वेस्ट से होने वाले नुकसान से बचने के बताए उपाय

Satyendra Kr Vishwakarma

देवरिया में शांतिपूर्ण रहा MLC Election 2023 : पड़े 36 प्रतिशत वोट, कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ मतदान

Sunil Kumar Rai

फर्श और रैम्प की धंसी हुई टाइल्स : 80 लाख में बना बेतरतीब टेक्नोलॉजी डिसीमिनेशन सेंटर

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!