खबरेंदेवरिया

मैसेज से मिलेगा बिल और विद्युत कटौती की जानकारी : डीएम ने केवाईसी अभियान का किया शुभारंभ, बताए फायदे

Deoria News : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (Jitendra Pratap Singh DM Deoria) ने बुधवार को भटवलिया स्थित उपकेंद्र पर विद्युत उपभोक्ता पहचान व समाधान पखवाड़ा का शुभारंभ किया। 1 से 15 फरवरी के मध्य चलने वाले अभियान के तहत जनपद के लगभग चार लाख विद्युत उपभोक्ताओं की केवाईसी की जाएगी।

जिलाधिकारी ने बताया कि विद्युत कनेक्शन का केवाईसी कराने से उपभोक्ताओं को कई तरह के लाभ होंगे। उन्हें बिल संबंधित समस्त जानकारी एसएमएस एवं ईमेल के माध्यम से मिल जाएगी। यदि किसी क्षेत्र विशेष में पावर कट का शेड्यूल है, तो उसकी जानकारी भी पहले ही मिल जाएगी।

इसके अतिरिक्त विद्युत विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं कैपों की सूचना भी समय-समय पर मिलेगी। केवाईसी कराने के लिए जनपद में तैनात समस्त 260 मीटर रीडर घर-घर जाकर संपर्क करेंगे। जिलाधिकारी ने समस्त मीटर रीडरों को इस कार्य को पूरी जिम्मेदारी एवं निष्ठा के साथ करने का निर्देश दिया।

अधीक्षण अभियंता जीसी यादव ने विद्युत उपभोक्ताओं से विद्युत कनेक्शन लेने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि विद्युत बिल इकट्ठा न हो, इसके लिए केवाईसी कराना आवश्यक है, जिससे उपभोक्ताओं को समय से बिल की सूचना मिल जाएगी। इस अवसर पर अधिशासी अभियंता राम सेवक राम सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

विद्युत उपभोक्ता स्वयं कर सकते हैं केवाईसी
डीएम जेपी सिंह ने बताया कि विद्युत उपभोक्ता उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड की वेबसाइट www.upenergy.in पर सर्विस रिक्वेस्ट के अंतर्गत मोबाइल नंबर एवं ई-मेल अपडेट कर सकते हैं। किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर टोल फ्री नंबर 1912 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त विद्युत उपभोक्ता निकटतम विभागीय कार्यालय पर जाकर भी केवाईसी करा सकते हैं।

Related posts

Deoria Police : परफॉर्मेंस रैंकिंग में भटनी थाना अव्वल, बघौचघाट आखिरी स्थान पर, जानें अन्य थानों का हाल

Abhishek Kumar Rai

Vice President Oath : जगदीप धनखड़ बने देश के 14वें उपराष्ट्रपति, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिलाई शपथ, पढ़ें उनसे जुड़ी हर जानकारी

Abhishek Kumar Rai

विश्व टीबी दिवस पर देवरिया में हुए विविध कार्यक्रम : डीएम ने दिया ये मंत्र, इन्हें किया सम्मानित

Swapnil Yadav

BIG NEWS : महुआडीह में कुर्ना नाले में नहाने गया युवक डूबा, 24 घंटे बाद तक नहीं मिला सुराग

Satyendra Kr Vishwakarma

Kargil Vijay Diwas : कारगिल विजय की 23वीं वर्षगांठ पर देश ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी, विषम परिस्थितियों में मिली थी जीत

Harindra Kumar Rai

जननी सुरक्षा योजना में लक्ष्य से चूका देवरिया : डीएम ने जताई नाराजगी, 2 अधिकारियों पर कार्रवाई

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!