खबरेंदेवरिया

देवरिया में शांतिपूर्ण रहा MLC Election 2023 : पड़े 36 प्रतिशत वोट, कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ मतदान

Deoria News : गोरखपुर फैजाबाद खंड स्नातक निर्वाचन के तहत सोमवार को संपन्न हुए मतदान में लगभग 36.59 प्रतिशत मत (अनन्तिम) पड़े। कुल 21,949 मतदाताओं में से 8,032 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कुल 14,536 पुरुष मतदाताओं में से 6,043 तथा 7,413 महिला मतदाताओं में से 1,989 ने वोट डालें। मतदान प्रक्रिया पूर्णतया शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष रही।

जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (Jitendra Pratap Singh DM Deoria) एवं पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा (Sankalp Sharma SP Deoria) ने जनपद के विभिन्न मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। डीएम एवं एसपी एमएलसी चुनाव को सकुशल व शांतिपूर्ण संपन्न कराए जाने के दृष्टिगत आज पहले विकास खंड सदर पहुंचे। उन्होंने मतदान केंद्र पर वोटरों की सुविधा के दृष्टिगत आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इसके पश्चात विकास खंड बैतालपुर, गौरीबाजार, रुद्रपुर, बरहज, भागलपुर तथा सलेमपुर स्थित पोलिंग बूथ पर मतदान प्रक्रिया का जायजा लिया तथा निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप मतदान कार्य को संपन्न कराए जाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि सभी स्तरों पर आयोग के निर्देशों एवं आचार संहिता का पूरी तरह से पालन होना चाहिए। इस दौरान सभी व्यवस्थाएं भी मतदान केंद्रों पर की गई थी। मतदान पश्चात मतदान पेटिकायें कलेक्ट्रेट सभागार में संग्रहित हुई, जहां से नामित नोडल मजिस्ट्रेट की देखरेख में कड़ी सुरक्षा के साथ गोरखपुर में स्थापित स्ट्रांग रूम में भेज दी गईं।

मतगणना आगामी 02 फरवरी को होगी। ज्ञातव्य हो कि जनपद में मतदान के लिए कुल 17 मतदान केंद्रों पर 24 बूथ बनाए गए थे। मतदान कार्य को सकुशल शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए नामित सभी जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट पूरे दिन अपने तैनाती क्षेत्रों में भ्रमणशील रहे और शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने में अपनी भागीदारी निभाई।

मंडलायुक्त ने किया गौरीबाजार ब्लॉक स्थित मतदान केंद्र का निरीक्षण
मंडलायुक्त रवि कुमार एनजी ने सोमवार अपराह्न गोरखपुर-फैजाबाद खंड स्नातक निर्वाचन के दृष्टिगत गौरी बाजार ब्लॉक मुख्यालय में बने मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त ने निर्वाचन आयोग की मंशानुरूप वोटर फ्रेंडली वातावरण में चुनाव कराने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने चुनाव के संबन्ध में की गई व्यवस्थाओं पर सन्तोष जताया। इस दौरान एसडीएम सौरभ सिंह, एसडीएम ध्रुव कुमार शुक्ला, बीडीओ विवेकानंद मिश्रा सहित विभिन्न अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

खेत सिंह खंगार की वीरता के कायल रहे पृथ्वीराज चौहान : सौंपा महोबा का सिंहासन, सीएम ने किया प्रतिमा का अनावरण

Pushpanjali Srivastava

देवरिया में पेपर देते मुन्नाभाई गिरफ्तार : केंद्र व्यवस्थापक को जिला प्रशासन ने भेजा नोटिस

Laxmi Srivastava

बड़ा फैसला : नो वेंडिंग जोन बनेंगे देवरिया के ये तीन मुख्य मार्ग, व्यापारियों ने की अंडरपास बनाने की मांग, डीएम ने दिया आश्वासन

Abhishek Kumar Rai

BIG NEWS : श्रम रोजगार कार्यालय के 8 कर्मचारी मिले अनुपस्थित, मुख्य विकास अधिकारी ने लिया एक्शन

Abhishek Kumar Rai

Jail Adalat : जेल अदालत में 86 फाइलों का किया गया निस्तारण, इन अपराधों में बंद बंदियों को मिला लाभ

Satyendra Kr Vishwakarma

BIG BREAKING : यूपी कैबिनेट ने बैतालपुर, तरकुलवा और पथरदेवा सहित 18 नए नगर पंचायत को मंजूरी दी, देखें पूरी लिस्ट

Harindra Kumar Rai
error: Content is protected !!