खबरेंशिक्षा

CUET : केंद्रीय विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए टेस्ट की आखिरी तिथि बढ़ी, जानें कब तक कर सकेंगे आवेदन

New Delhi : कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस एग्जाम (Common University Entrance Exam – CUET) के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 22 मई तक बढ़ा दी गई है। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (University Grant Commission – UGC) की तरफ से यह जानकारी दी गई।

यूजीसी के अध्यक्ष एम जगदीश कुमार ने ट्वीटर पर जानकारी देते हुए लिखा, ‘‘हम कॉमन विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा (सीयूईटी) के लिये आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि को 22 मई तक बढ़ा रहे हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ हम उम्मीद करते हैं कि इससे छात्रों को सीयूईटी के लिए आवेदन करने का अतिरिक्त अवसर प्राप्त हो सकेगा।”

22 मई तक करें आवेदन
नई तिथियों के मुताबिक सीयूईटी के लिये ऑनलाइन आवेदन करने एवं फीस जमा करने की अंतिम तिथि 22 मई 2022 है। ऑनलाइन आवेदन 22 मई की शाम 5 बजे तक किया जा सकेगा। जबकि रात 11:50 बजे तक परीक्षार्थी फीस का भुगतान कर सकेंगे। आवेदन फॉर्म में सुधार करने के लिये 25 मई से 31 मई तक मौका दिया जायेगा ।

एनटीए आयोजित कराएगा
इससे पहले सीयूईटी के लिये आवेदन 6 मई तक किया जा सकता था। केंद्रीय विश्वविद्यालयों में दाखिले के लिये कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस एग्जाम (सीयूईटी) राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (National Testing Agency) आयोजित कर रही है। परीक्षार्थी आधिकारिक वेबसाइट https://cuet.samarth.ac.in/ पर अधिक जानकारी ले सकते हैं।

Related posts

Deoria News : सीडीओ रवींद्र कुमार ने मेरुण्ड ग्राम भदिला प्रथम में अपनी मौजूदगी में कराया छिड़काव, दिए ये आदेश

Sunil Kumar Rai

अच्छी खबर : प्रदेश की 5 चीनी मिल को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार, लगातार दूसरी बार हुआ चयन, देखें लिस्ट

Sunil Kumar Rai

DEORIA BREAKING : डीएम की सख्ती से 69 साल बाद 4 संपत्ति निष्क्रांत दर्ज हुईं, साल 1953 में कोर्ट ने दिया था आदेश, जानें पूरा मामला

Sunil Kumar Rai

Deoria News : 29 जून को बंद रहेंगी देवरिया की सभी अदालतें, जानें क्यों

Satyendra Kr Vishwakarma

सीएम योगी ने गोरखपुर में करोड़ों की प्लास्टिक फैक्ट्री का किया उद्घाटन : हजारों को मिलेगा रोजगार, 102 प्लॉट्स का आवंटन पत्र बांटा

Rajeev Singh

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर मातृ शक्ति का हुआ सम्मान : कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कही ये बड़ी बात

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!