खबरेंराष्ट्रीय

World Heritage Day 2022 : ऐतिहासिक और पुरातात्विक धरोहरों में 21 दिन नहीं लगेगा टिकट, देखें लिस्ट

New Delhi : देश के लोगों, खासकर युवाओं को भारतीय ऐतिहासिक धरोहरों से जोड़ने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। इसके मुताबिक प्राचीन और ऐतिहासिक राष्ट्रीय महत्व के स्मारकों और पुरातत्व स्थलों पर 21 खास मौकों पर टिकट नहीं लगेगा।

दरअसल भारत सरकार देश की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और पुरातात्विक धरोहर को पर्यटन का भी केंद्र बनाने के लिए प्रयासरत है। इसी कड़ी में यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। इससे आम लोग खासकर युवा इन धरोहरों से जुड़ेंगे।

 2023 तक नहीं लगेगा टिकट

जानकारी के मुताबिक सरकार ने 31मार्च, 2023 तक इन ऐतिहासिक स्थलों में जाने के लिए 21 मौकों पर टिकट न लेने का आदेश जारी किया है। इसकी सूचना सभी राज्यों और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण को भेज दी गई है। केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि, 21 खास मौकों पर ऐतिहासिक स्मारकों और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अधीनस्थल स्थलों में जाने के लिए टिकट नहीं लेना होगा।

इसमें –

  • -अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस
  • -वर्ल्ड हेरिटेज डे
  • -वर्ल्ड हेरिटेज वीक सेलीब्रेशन
  • -होली
  • -दशहरा
  • -गणेश उत्सव
  • -शिवजयंति
  • -मकर संक्रांति मेला
  • -सांची उत्सव
  • -अक्षय नवमी
  • -उदयगिरी परिक्त्रस्मा फेस्टिवल
  • -राजरानी म्यूजिक फेस्टिवल
  • -सांब दशमी मेला
  • -माघ सप्तमी मेला
  • -महाशिवरात्रि ( झांसी, बांदा )
  • -कार्तिंक पूर्णिमा मेला
  • -आगरा का शाहजहां उर्स उत्सव
  • -कैलाश मेला आगरा और
  • -मुक्तेश्वर डांस फेस्टिवल भुवनेश्वर आदि शामिल हैं।

Related posts

DEORIA : सीडीओ ने तीन ग्राम पंचायतों में इंटरलॉकिंग और समतलीकरण कार्य का लिया जायजा, तीन अनुपस्थित कर्मियों पर गिरी गाज

Sunil Kumar Rai

रेल अपडेट : दुर्ग एक्सप्रेस समेत दो ट्रेनें इन तिथियों पर रहेंगी रद्द, रेलवे ने बताई ये वजह

Satyendra Kr Vishwakarma

देवरिया में 9 महीने में 299 सड़क हादसे : दुर्घटनाओं ने छीनीं 141 जिंदगियां, ट्रैक्टर-ट्रॉली और ट्रक के लिए जरूरी हुआ…

Rajeev Singh

Deoria News : पेंशन योजना में पिछड़े ब्लाकों को सीडीओ ने दी 2 दिन की मोहलत, इन स्कीम में हो रही ढिलाई

Harindra Kumar Rai

DEORIA : उर्वरकों की कालाबाजारी रोकने के लिए कर्मियों की हुई तैनाती, प्रशासन ने बिक्री की गाइडलाइंस जारी की, जानें

Sunil Kumar Rai

प्रचार वाहन किसानों को करेगी जागरूक : गांवों में लगेगी गोष्ठी, फसल अवशेष के निस्तारण के लिए बांटे जाएंगे ये यंत्र

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!