खबरेंदेवरिया

DEORIA : सीडीओ ने तीन ग्राम पंचायतों में इंटरलॉकिंग और समतलीकरण कार्य का लिया जायजा, तीन अनुपस्थित कर्मियों पर गिरी गाज

Deoria News : मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार (CDO Ravindra Kumar) ने सोमवार को मनरेगा योजना के विकास खण्ड बैतालपुर के ग्राम पंचायत सेखौना मे इण्टरलॉकिंग कार्य, रामपुर दूबे मे इण्टरलॉकिंग व नालीयुक्त इण्टरलॉकिंग कार्य तथा बलटिकरा पशु आश्रय के बगल में सार्वजनिक स्थल पर समतलीकरण कार्य का निरीक्षण किया।

अनुपस्थित मिले कर्मी

निरीक्षण के समय खण्ड विकास अधिकारी बैतालपुर, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी बैतालपुर एवं ग्राम प्रधान उपस्थित रहे। तीनों ग्राम पंचायत में कार्यरत तकनीकी सहायक उपेन्द्र प्रकाश राव, सेखौना के ग्राम रोजगार सेवक श्रीराम सिंह पटेल एवं बलटिकरा के ग्राम रोजगार सेवक नीतू पटेल अनुपस्थित पाये गये। सभी अनुपस्थित कार्मिकों का आज का मानदेय अवरुद्ध करने के निर्देश दिये गये।

4 गुना धनराशि वसूली जाएगी

साथ ही अनुपस्थित के सम्बन्ध स्पष्टीकरण मांगा गया। किसी भी कार्य पर सीआईबी नहीं लगाये जाने पर सम्बन्धित से चार गुने की धनराशि वसूल करने के निर्देश दिये गये। श्रमिकों के पास जॉब कार्ड नहीं पाये गए। इस पर कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित किया गया कि कार्य स्थल पर श्रमिकों के पास जॉब कार्ड नहीं मिलने पर सम्बन्धित ग्राम रोजगार सेवक को कारण बताओ नोटिस जारी करें।

फर्स्ट एड बॉक्स नहीं मिला

उन्हें कहा गया कि श्रमिकों के पास जॉब कार्ड की उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए समय से अपडेट करना सुनिश्चित करें। कार्य स्थल पर प्राथमिक चिकित्सा के लिए फर्स्ट एड बॉक्स नहीं पाये जाने पर कार्य प्रभारी, सम्बन्धित ग्राम पंचायत सचिव को सचेत करते निर्देश दिये गये कि भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति पाए जाने पर कार्रवाई की जायेगी।

गुणवत्ता की मॉनिटरिंग करेंगे

खण्ड विकास अधिकारी और कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिये गये कि सभी कार्यों पर प्रयोग की जा रही सामग्री की गुणवत्ता मानक के अनुरूप हो एवं कार्य का समय-समय पर स्वयं भी निरीक्षण करते रहें।

Related posts

देवरिया में 1.40 लाख छात्र देंगे UP Board 2023 Exam : सेंटर बनाने में रहेगी सावधानी, बोर्ड ने दिया इन केंद्रों का प्रस्ताव

Harindra Kumar Rai

अच्छी खबर : देवरिया में लक्ष्य से अधिक श्रमिकों का हुआ पंजीकरण, कैंप लगाकर हो रहा रजिस्ट्रेशन

Satyendra Kr Vishwakarma

देवरिया के लाखों लोगों को मिलेगी बड़ी राहत : रोडवेज परिसर में बनेगा मल्टीलेवल पार्किंग, जिलाधिकारी ने बनाया ये प्लान

Swapnil Yadav

देवरिया : केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर का हुआ जोरदार स्वागत, बोले – इस साल के आखिर तक सब को आवास देने का लक्ष्य

Satyendra Kr Vishwakarma

Deoria News : ‘बेगम अख्तर पुरस्कार’ के लिए 20 जुलाई तक करें आवेदन, जानें प्रक्रिया और पात्रता की शर्तें

Sunil Kumar Rai

दीपोत्सव पर अयोध्या में जलेंगे 24 लाख दीये : 47 घाटों पर आसमान को जमीन पर उतारेंगे 25000 वॉलेंटियर्स

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!