अंतरराष्ट्रीयखबरें

दुबई एयर शो में तेजस फाइटर जेट क्रैश : कमेटी करेगी जांच, पहले भी हो चुका है हादसा

दुबई एयर शो के दौरान भारतीय वायुसेना का तेजस फाइटर जेट डेमो फ्लाइट में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटना के बाद वायुसेना ने कारणों की जांच के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी गठित की है।

दुबई एयर शो के दौरान भारतीय वायुसेना का तेजस फाइटर जेट एक डेमो उड़ान में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह हादसा अल मकतूम एयरपोर्ट पर हुआ, जब शुक्रवार को दुबई समयानुसार दोपहर 2:10 बजे (भारतीय समयानुसार 3:40 बजे) विमान अचानक गिरकर आग की लपटों में घिर गया। धमाके के तुरंत बाद आसमान में काले धुएं का बड़ा गुबार उठता देखा गया।

अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि पायलट समय रहते खुद को सुरक्षित बाहर निकाल पाया या नहीं। घटना के बाद भारतीय वायुसेना ने दुर्घटना के कारणों की जांच के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी गठित कर दी है।

यह तेजस जेट की दूसरी बड़ी दुर्घटना है। इससे पहले 2024 में राजस्थान के पोकरण में युद्धाभ्यास के दौरान इंजन फेल होने पर एक तेजस विमान क्रैश हो गया था।

Related posts

शादी मुबारक : देवरिया में एक दूजे के हुए 175 जोड़े, एमएलए, एसपी समेत ये लोग बने साक्षी

Sunil Kumar Rai

लम्पी संक्रमण को लेकर प्रशासन की एडवाइजरी : बीमारी के लक्षण दिखाई दें तो बरतें एहतियात

Sunil Kumar Rai

यूपी कैबिनेट का बड़ा फैसला : 15 करोड़ निवासियों को मुफ्त राशन योजना की अवधि बढ़ी, अब इस महीने तक मिलेगा

Sunil Kumar Rai

देवरिया में 4 स्टाम्प वेंडरों का लाइसेंस निलंबित : जांच में मिली अनियमितता, डीएम ने लिया एक्शन

Sunil Kumar Rai

बड़ी खबर : आजमगढ़ जिला प्रशासन ने आप सांसद संजय सिंह को जनसभा करने से रोका, बताई ये वजह

Sunil Kumar Rai

DEORIA BREAKING : अवैध खनन में शामिल 6 ट्रैक्टर – ट्रॉली सीज, प्रशासन ने दी ये जानकारी

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!