खबरेंपूर्वांचल

बलिया में चार पुलिसकर्मी निलंबित : शराब तस्करों से वसूली का चैट वायरल होने के बाद हुई कार्रवाई

बलिया के रेवती क्षेत्र में शराब तस्करों से वसूली के आरोप में चौकी इंचार्ज सहित चार पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया। वायरल चैट और वीडियो में आरोप सही पाए जाने के बाद पुलिस प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की।

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के रेवती थाना क्षेत्र में बुधवार को एक बड़ी कार्रवाई की गई, जहां गोपालनगर चौकी प्रभारी सब-इंस्पेक्टर शुभेंद्र सिंह सहित चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया। उन पर आरोप है कि वे बिहार में शराब तस्करी करने वाले गिरोह से लाखों रुपये की वसूली कर रहे थे। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वॉट्सऐप चैट और तस्करी से जुड़े वीडियो में स्पष्ट दिखा कि दरोगा ने अपने परिचितों के खाते में पैसे मंगवाए और बाकी रकम के लिए लगातार दबाव बनाया।

13 से 16 जुलाई तक चली इस चैट के दौरान 20 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर भी किए गए थे। मामला वायरल होते ही लोगों ने बलिया पुलिस को टैग किया, जिसके बाद एसपी ओमवीर सिंह ने तुरंत बैरिया सीओ मोहम्मद फहीम कुरैशी को जांच सौंपी। जांच में आरोप सही पाए गए, जिसके बाद चौकी प्रभारी शुभेंद्र सिंह, कॉन्स्टेबल विकास कन्नौजिया, अफसर अली और पवन वर्मा को तत्काल निलंबित कर दिया गया।

एसपी ओमवीर सिंह ने बताया कि रेवती थाना इंचार्ज की भूमिका की जांच अपर पुलिस अधीक्षक कृपा शंकर कन्नौजिया कर रहे हैं। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि इस मामले में आगे और भी कार्रवाई की जाएगी। बिहार में शराबबंदी के बाद सरयू-गंगा मार्ग और ट्रेनों से बढ़ी तस्करी में पुलिस की मिलीभगत का यह मामला बलिया पुलिस के लिए एक बड़ी शर्मिंदगी का कारण बना है।

Related posts

BREAKING : कार्यकाल पूरा होने से पहले हटाए गए डीजीपी मुकुल गोयल, नए डीजीपी की रेस में ये अफसर

Sunil Kumar Rai

समाधान दिवस में आए पुलिस विभाग के सबसे अधिक मामले : डीएम और एसपी ने दिखाई सख्ती

Swapnil Yadav

देवरिया में दो उर्वरक विक्रेताओं के विरुद्ध एफआईआर दर्ज : जिलाधिकारी के आदेश पर हुई कार्रवाई

Sunil Kumar Rai

Amarnath cloudburst : अमरनाथ में 15 हजार लोगों को सुरक्षित निकाला गया, 40 लापता की तलाश जारी, देखें VIDEO

Abhishek Kumar Rai

रील बनाने की धुन में लापरवाही, मॉल से गिरा छह वर्षीय बच्चा

Kajal Singh

दिसंबर तक मिलेगा मुफ्त राशन : जरूरतमंदों को मिला त्योहारों पर गिफ्ट, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पीएमजीकेएवाई योजना को बढ़ाने की दी मंजूरी

Rajeev Singh
error: Content is protected !!