खबरेंराष्ट्रीय

G20 शिखर सम्मेलन के लिए पीएम मोदी दक्षिण अफ्रीका रवाना : तीन अहम सत्रों में रखेंगे भारत का दृष्टिकोण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जोहान्सबर्ग में हो रहे 20वें जी-20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए रवाना हुए। वे तीन महत्वपूर्ण सत्रों को संबोधित करेंगे, जिनमें आर्थिक विकास, जलवायु और आपदा प्रबंधन, तथा सभी के लिए न्यायपूर्ण भविष्य जैसे मुद्दों पर भारत का दृष्टिकोण प्रस्तुत करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग के लिए रवाना हुए, जहाँ 21 से 23 नवंबर तक होने वाले 20वें जी-20 शिखर सम्मेलन में वे हिस्सा लेंगे। यह लगातार चौथी बार है जब जी-20 सम्मेलन किसी विकासशील देश में आयोजित हो रहा है। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी के साथ दुनिया के कई प्रमुख नेता भी शामिल होंगे। प्रधानमंत्री इस मंच पर भारत की सोच और नीतियों को दुनिया के सामने रखेंगे।

पीएम मोदी तीन सत्रों को संबोधित कर सकते हैं
मिली जानकारी के अनुसार, पीएम मोदी तीन अहम सत्रों में भाषण देंगे।
• पहला सत्र समावेशी और सतत आर्थिक विकास पर केंद्रित होगा, ताकि विकास में कोई पीछे न रह जाए।
• दूसरा सत्र एक बदलती दुनिया में जी-20 की भूमिका पर होगा, जिसमें आपदा प्रबंधन, जलवायु परिवर्तन और वैश्विक चुनौतियों पर चर्चा की जाएगी।
• तीसरा सत्र सभी के लिए न्यायपूर्ण और बेहतर भविष्य के विषय पर आधारित होगा।

इन तीनों सत्रों में प्रधानमंत्री मोदी भारत का दृष्टिकोण प्रस्तुत करेंगे।

Related posts

फुल पैंट-शर्ट पहनकर आएंगे परिषदीय विद्यालयों के छात्र : इस वजह से योगी सरकार ने लिया फैसला

Shweta Sharma

नागिन की धुन पर नाची खाकी : एसआई बजाने लगे बीन और जम कर नाचे कॉन्स्टेबल, एसपी ने दोनों को लाइन हाजिर किया, देखें VIDEO

Harindra Kumar Rai

मौका : यूपी के 100 ब्लॉक में रोजगार देगी सरकार, देवरिया के युवाओं को मिलेगा अवसर, जानें चयन का आधार और प्रक्रिया

Sunil Kumar Rai

Covid-19 Report : यूपी में कोरोना के 3 हजार से ज्यादा नए मामले मिले, सीएम योगी ने दिए ये आदेश

Satyendra Kr Vishwakarma

स्टार्टअप के क्षेत्र में बेटों को पीछे छोड़ रहीं यूपी की बेटियां : सीएम योगी के सपने को साकार कर रहा यह डिपार्टमेंट

Sunil Kumar Rai

आधार से ट्रांसफर करें वाहन : सड़क परिवहन मंत्रालय ने 58 सेवाओं को किया ऑनलाइन, घर बैठे करें अप्लाई

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!