खबरेंदेवरिया

अमृत महोत्सव : पैरामाउंट पब्लिक एकेडमी ने निकाली तिरंगा यात्रा, कृषि मंत्री ने किया रवाना, देखें VIDEO

Deoria News : आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर देश भर में मनाए जा रहे अमृत महोत्सव के तहत पैरामाउंट पब्लिक एकेडमी रामपुर दुबे महुआडीह, देवरिया में शनिवार को भव्य और विशाल तिरंगा साइकिल रैली का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने (Surya Pratap Shahi) तिरंगा लहराकर रैली को रवाना किया और सभी गणमान्य लोगों से इस रैली को सफल बनाने का आग्रह कियाl

प्रत्येक नागरिक के स्वाभिमान को प्रकट करता है

इस अवसर पर उन्होंने तिरंगा को राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि तिरंगा प्रत्येक नागरिक के स्वाभिमान को प्रकट करता है। आजादी की 75वीं वर्षगांठ पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अत्यंत भव्य तरीके से मनाया जा रहा है। ये अवसर स्वतंत्रता आंदोलन के अमर शहीदों के योगदान को याद करने एवं उनके जीवन को आत्मसात करने का है।

जयकारे से देशभक्तिमय हुआ वातावरण

स्कूली छात्र-छात्राओं ने देश भक्ति का जज़्बा दिखाया। वंदे मातरम, जय जवान जय किसान, भारत माता की जय के नारों से सड़कें गुंजायमान रहीं। मेरा रंग दे बसंती चोला.. ए मेरे वतन के लोगों सहित दर्जनों देशभक्तिपूर्ण गीतों ने राष्ट्रवाद की अलख जगा दी। महात्मा गांधी, नेता जी सुभाषचंद्र बोस, भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, राजगुरु, सुखदेव सहित अमर शहीदों के जयकारे ने माहौल को अत्यंत प्रभावपूर्ण बना दिया। 

इन्होंने निभाई भूमिका

विद्यालय से निकली रैली में प्रबंधक आनन्द कुमार द्विवेदी,  प्रधानाचार्य त्रिभुवन शर्मा, प्रधानाध्यापिका लक्ष्मी मणि, व्यवस्थापक राजीव राय, वरिष्ठ अध्यापिका नीतू राय, अध्यापक व्यास मणि,  श्रिशिराज दुबे, मैना कुशवाहा, मोहिनी दुबे व अन्य पदाधिकारी, अभिभावक गण मौजूद रहे। सभी ने बच्चों का हौसला बढ़ाकर रैली को सफल बनाया।

Related posts

यूपी के शिक्षकों को ट्रेंड करेंगे आईआईटी गांधीनगर के विशेषज्ञ : 20 जुलाई से शुरू हुआ सेशन

Abhishek Kumar Rai

तैयारीः यूपी के 499 अस्पतालों में शुरू हुए ऑक्सीजन प्लांट, 11 करोड़ लोगों को लगा टीका, पढ़ें रिपोर्ट

Harindra Kumar Rai

देवरिया के विकास के लिए 505 करोड़ स्वीकृत : प्रभारी मंत्री दयाशंकर सिंह ने अफसरों को दी ये नसीहत

Swapnil Yadav

सीडीओ की सख्ती : मुख्य विकास अधिकारी ने सलेमपुर – गोरखपुर मार्ग को एक महीने में पूरा करने की डेडलाइन दी, इन अफसरों से मांगा जवाब  

Sunil Kumar Rai

योगी सरकार 2.0 का पहला बजट : जानें क्या बोले देवरिया के निवासी और जनप्रतिनिधि

Laxmi Srivastava

मनीष कुमार वर्मा ने नोएडा डीएम का पदभार संभाला : सुहास एलवाई की हुई विदाई

Satyendra Kr Vishwakarma
error: Content is protected !!