खबरेंदेवरिया

Teachers Day 2022 : देवरिया की शिक्षिका मनोरमा द्विवेदी को मिला राज्य शिक्षक पुरस्कार, सांसद और जिलाधिकारी ने किया सम्मानित

-शिक्षक समाज का शिल्पी भी और दर्पण भी : डॉ रमापति राम त्रिपाठी
-श्रेष्ठ अध्यापक अपना सर्वस्व त्यागकर छात्रों की सँवारते हैं जिंदगियां : डीएम
-राज्य शिक्षक पुरस्कार 2021 से सम्मानित हुईं मनोरमा द्विवेदी

Deoria news : देवरिया के लिए 5 सितंबर बेहद खास रहा। आज कंपोजिट स्कूल सहवा में कार्यरत शिक्षक खुर्शीद अहमद को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार जबकि इचौना में तैनात शिक्षिका मनोरमा द्विवेदी को राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने शिक्षक दिवस के अवसर पर लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों को राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित किया।

लाइव प्रसारण किया गया
इस कार्यक्रम का विकास भवन के गांधी सभागार में सजीव प्रसारण किया गया, जिसे सदर सांसद डॉ रमापति राम त्रिपाठी (Dr Ramapati Ram Tripathi), जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (IAS Jitendra Pratap Singh), मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार, बीएसए आदि ने देखा। संबोधन के पश्चात राज्य शिक्षक पुरस्कार 2021 प्राप्त करने वाली शिक्षिका मनोरमा द्विवेदी को सम्मानित किया गया। खुर्शीद अहमद को राष्ट्रपति भवन में प्रेसिडेंट द्रौपदी मुर्मू ने सम्मानित किया।

समाज की दिशा बदल दी
सांसद डॉ रमापति राम त्रिपाठी ने देश के द्वितीय राष्ट्रपति स्वर्गीय डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन को श्रद्धांजलि देते हुए शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज का शिल्पी एवं दर्पण होता है। समाज के ज्ञान का स्तर, व्यक्तित्व निर्माण, आचरण एवं व्यवहार शिक्षक पर ही निर्भर करता है। चाणक्य-चंद्रगुप्त, रामकृष्ण परमहंस-विवेकानंद, कृष्ण केशव अंबेडकर-बाबा साहब आदि गुरु-शिष्य परंपरा के कुछ ऐसे उदाहरण हैं, जिन्होंने समाज की दिशा ही बदल दी।

बधाई दी
उन्होंने समस्त शिक्षकों को श्रेष्ठ शिक्षकों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की अपील की। साथ ही राष्ट्रपति शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित खुर्शीद आलम एवं राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित कंपोजिट विद्यालय इचौना, सलेमपुर की अध्यापिका मनोरमा द्विवेदी को बधाई दी।

बच्चों की जिंदगी संवार रहे
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि हम सभी की सफलता में किसी न किसी शिक्षक की भूमिका अवश्य रही है। शिक्षकों के मेहनत का ही प्रतिफल है कि आज लोग विभिन्न क्षेत्रों में अच्छा कर रहे हैं। जनपद में कई श्रेष्ठ अध्यपक हैं, जो कई चुनौतियों से जूझते हुए न्यूनतम साधनों में अपना सर्वस्व त्यागकर बच्चों की जिंदगी सँवारने का काम कर रहे हैं।

हमेशा समर्पित रहीं
राज्य शिक्षक पुरस्कार 2021 से सम्मानित अध्यापिका मनोरमा द्विवेदी ने अपने अनुभव को साझा किया। उन्होंने कहा कि 29 साल के अध्यापन के कैरियर में उन्होंने कई चुनौतियों का सामना किया, लेकिन, वे बच्चों को पढ़ाने के लक्ष्य से कभी डिगी नहीं। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार, बीएसए हरिश्चंद्रनाथ, सत्येंद्र मणि त्रिपाठी समेत कई लोग मौजूद थे।

Related posts

BIG NEWS : बिना लाइसेंस देवरिया की सड़कों पर दौड़ रहे 1500 ई-रिक्शा, अभियान चलाकर कार्रवाई करेगा प्रशासन, बन रही ये योजना

Sunil Kumar Rai

देवरिया में मिलेट्स रेसिपी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन : जिलाधिकारी ने लोगों को मोटे अनाज…

Sunil Kumar Rai

खास खबरः 20 अक्टूबर को पीएम करेंगे कुशीनगर एयरपोर्ट का लोकार्पण, जुटेंगी बड़ी हस्तियां, पढ़ें अग्रेजों के जमाने के इस हवाई अड्डे की हर जानकारी

Harindra Kumar Rai

DEORIA BREAKING : मेहरौना इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य पर कार्रवाई, जांच में डीएम को मिली गंभीर लापरवाही, VIDEO

Harindra Kumar Rai

लार ब्लॉक पर हुई क्षेत्र पंचायत की वार्षिक बैठक : प्रमुख और अध्यक्ष ने बीडीसी सदस्यों को दिया ये मंत्र

Swapnil Yadav

Deoria News : लार नगर पंचायत के सीमा विस्तार की उठी मांग, एडवोकेट प्रियेश नाथ त्रिपाठी ने सीएम को लिखा पत्र

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!