खबरेंदेवरिया

Deoria news : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने किया स्वावलंबन स्वाभिमान कार्यक्रम का उद्घाटन, प्रशिक्षण लेकर आत्मनिर्भर बनेंगी नारी शक्ति

Deoria news : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (IAS Jitendra Pratap Singh) ने सोमवार को राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम सोन्दा मौजा देवरिया में सिडबी प्रायोजित स्वावलंबन स्वाभिमान कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम के माध्यम से जनपद की 50 महिलाओं को ओडीओपी उत्पाद सजावटी वस्तुओं के उत्पादन से जुड़ा 6 दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा।

आत्मनिर्भर बनने में सहायता मिलेगी

जिलाधिकारी ने उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाएं प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने हुनर का विकास करें। जनपद के ओडीओपी उत्पाद के तहत बनने वाले सजावटी वस्तुओं की वैश्विक मांग है। इस प्रकार के प्रशिक्षण सत्र से महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और उन्हें आत्मनिर्भर बनने में सहायता मिलेगी।

ट्रेनिंग दी गई

केंद्र के उप प्रबंधक कुमार रोहित ने बताया कि प्रशिक्षण 5 सिंतबर से 10 सितंबर तक दिया जाएगा। प्रशिक्षण के उपरांत महिलाओं को टूल किट भी प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण सत्र के पहले दिन महिलाओं को झूमर और तोरण बनाने का प्रशिक्षण दिया गया।

फाइनेंस सुविधा उपलब्ध होगी

माइक्रो फाइनेंस एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के प्रतिनिधि सुधीर ने बताया कि एनएसआईसी तकनीकी सेवा केंद्र देवरिया में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिलाओं को लघु उद्यमी के तौर पर विकसित किया जाएगा और इसके लिए महिलाओं को 30 से 50 हजार रुपये तक का माइक्रोफाइनेंस भी उपलब्ध कराया जाएगा।

ये बनाने का प्रशिक्षण मिलेगा

जिलाधिकारी ने लघु उद्योग विभाग के कार्यालय परिसर में स्थित विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण स्थलों का निरीक्षण किया। केंद्र में पेपर नैपकिन, बिस्किट बनाने, ब्रेड बनाने, सोया मिल्क, तेल निष्कर्षण, ब्यूटी पार्लर आदि से जुड़े प्रशिक्षण दिए जाते हैं। डीएम ने जनपद के अधिक से अधिक लोगों को प्रशिक्षण देने के लिए जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया।

Related posts

मनरेगा का हाल : 100 दिन का रोजगार देने में पिछड़े देवरिया के ये ब्लॉक, सदर के 50 और सलेमपुर के 35 गांवों में बंद कार्य, कारण बताओ नोटिस जारी

Sunil Kumar Rai

उपलब्धि : गौतम अडानी बने दुनिया के तीसरे सबसे अमीर अरबपति, टॉप 3 में जगह बनाने वाले पहले एशियाई

Satyendra Kr Vishwakarma

मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने अमृत सरोवर में की बोटिंग : छात्रों को बांटे स्मार्टफोन और टैबलेट

Abhishek Kumar Rai

गोरखपुर में 200 करोड़ से बनेगा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर : 6 औद्योगिक मैन्यूफैक्चरिंग कॉम्प्लेक्स विकसित करेगी योगी सरकार

Laxmi Srivastava

देवरिया में ताड़ी की दुकान के लिए करें आवेदन : इन वर्ग के नागरिकों को मिलेगा मौका, जानें शर्तें

Abhishek Kumar Rai

Deoria news : भाजपा निकाय चुनाव को लोकसभा का सेमीफाइनल मान कर मैदान में उतरेगी, विधान सभा प्रभारी ने बताई योजना

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!