खबरेंदेवरिया

Deoria News : लार नगर पंचायत के सीमा विस्तार की उठी मांग, एडवोकेट प्रियेश नाथ त्रिपाठी ने सीएम को लिखा पत्र

Deoria News : जिले की चर्चित समाजसेवी संस्था लार युवा मोर्चा (Lar Yuva Morcha) के संयोजक एडवोकेट प्रियेश नाथ त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) को पत्र लिख कर लार नगर पंचायत के सीमा विस्तार की मांग की है।

अभी हाल में ही देवरिया जनपद के देवरिया व बरहज नगर पालिका का सीमा विस्तार हुआ है। लार नगर पंचायत का सृजन 1872 में हुआ और 1926 से चुनाव प्रारम्भ हुआ। इसके पहले नगर पंचायत अध्यक्ष स्व राजबली सिंह थे।

उनका कार्यकाल (1926 से 1929) तक था। पूर्व के समय मे यह नगर पंचायत शिक्षा का केंद्र रहा हैं। यहां स्वामी देवानंद मठ व ओकेएम इंटर कॉलेज में बहुत दूर दूर से लोग शिक्षा ग्रहण करने आते थे।

संस्था का कहना है कि लार नगर पंचायत उपेक्षा का शिकार हो गया। इसके बाद के बने नगर पंचायतों का काफ़ी विकास हुआ। किन्तु शासन की उदासीनता के कारण यहां जस की तस व्यवस्था बनी हुई है।

संस्था ने कुछ गांवों का नाम भी शासन को सुझाया है। इसमें डैनी, रक्सा, जनुवा, बभनौली पाण्डेय, कोहरा, चौड़ीहा, बलूवा गौरी, रामनगर, भुड़ूसरी आदि गावों को सर्वे करा कर लार नगर पंचायत मे सीमा विस्तार के अंतर्गत शामिल करने की मांग की है।

Related posts

भारत में डिजाइन शिक्षा का भविष्य ! आईएमएस-डीआईए के प्रिंसिपल कॉन्क्लेव में हुई मंथन

Rajeev Singh

प्रभारी जनार्दन तिवारी ने देवरिया में किया जनसंपर्क : नगर निकाय चुनाव में भाजपा की जीत पर ये बोले

Sunil Kumar Rai

समाजवादी पार्टी ने मेयर पद के सभी प्रत्याशी किए घोषित : जानें किसको कहां से मिला टिकट

Abhishek Kumar Rai

DEORIA : समाजावादी नेता व्रजराज रावत की दूसरी पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि, याद कर हुए भावुक

Sunil Kumar Rai

बच्चों के खेलने की रहे व्यवस्था : राजकीय बाल गृह पहुंचे न्यायाधीशों ने दिए ये आदेश, इंतजामों का लिया जायजा

Sunil Kumar Rai

देवरिया के चयनित 17 प्रवक्ता को मिला नियुक्ति पत्र : मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम और विधायकों ने सौंपा, दीं शुभकामनाएं

Harindra Kumar Rai
error: Content is protected !!