खबरेंदेवरिया

BIG NEWS : बिना लाइसेंस देवरिया की सड़कों पर दौड़ रहे 1500 ई-रिक्शा, अभियान चलाकर कार्रवाई करेगा प्रशासन, बन रही ये योजना

Deoria news : देवरिया शहर की सड़कों पर जाम लगने का एक मुख्य वजह ई-रिक्शा वाहनों का अनियमित संचालन और  पार्किंग है। इससे निपटने के लिए जिला प्रशासन बड़े स्तर पर अभियान चलाएगा। प्रशासन ने एआरटीओ को निर्देशित किया है कि वह निरंतर चेकिंग अभियान चलाएं और नियमों का उल्लंघन कर रहे वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करें।

बीते दिनों देवरिया के अपर जिलाधिकारी प्रशासन गौरव श्रीवास्तव ने बताया था कि शहर की सड़कों पर करीब 1500 ई-रिक्शा बिना ड्राइविंग लाइसेंस के ही दौड़ाए जा रहे हैं। इनके बेतरतीब पार्किंग और अव्यवस्थित संचालन की वजह से शहर की सड़कों पर जाम लगता है। जाम से निजात दिलाने के लिए ही प्रशासन ने 1 सितंबर से जनपद के मुख्य मार्गों को नो वेंडिंग जोन और कई सड़कों को वनवे घोषित किया है।

4 हजार ई-रिक्शा दौड़ रहे

अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने बताया कि सड़कों पर बिना ड्राइविंग लाइसेंस के दौड़ रहे 1500 ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। फिलहाल शहर की सड़कों पर करीब 4000 ई-रिक्शा दौड़ते हैं। उन्होंने बताया कि इस संबंध में एआरटीओ को निर्देशित किया गया है। वह लगातार चेकिंग अभियान चलाकर ऐसे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।

योजना बना रहा है

साथ ही प्रशासन ई-रिक्शा वाहनों के संचालन और पार्किंग के लिए भी योजना बना रहा है। जल्द ही उसे अमल में लाया जाएगा। अगर सब कुछ सही रहा, तो जल्द ही शहर कि सड़कें जाम के झाम से मुक्त मिलेंगी। सिविल लाइंस और मालवीय रोड जैसे प्रमुख सड़कों पर जाम नहीं लगने से आवागमन में आसानी होगी।

नो वेंडिंग जोन घोषित

जिला प्रशासन ने सिविल लाइंस रोड पर भटवलिया चौराहा से गोरखपुर ओवरब्रिज तक एवं मालवीय रोड को नो-वेंडिंग जोन घोषित किया है। नगर पालिका इन मार्गों पर नो वेंडिंग जोन का साइन बोर्ड लगवाएगा।

प्रभावी हो चुका है

गुरुवार, 1 सितंबर 2022 से इन मार्गों पर सड़क के किनारे पटरी पर एवं उसके पीछे नाले पर ठेला रेहड़ी व पटरी दुकानदारों की कोई दुकान नहीं लगेगी। सिर्फ वाहनों की पार्किंग मात्र पटरी तक की जा सकती है। सड़क को बिल्कुल भी बाधित नहीं किया जाएगा।

शेड नहीं लगेंगे

इन मार्गों पर स्थित दुकानों के आगे पोल लगाकर कोई स्थायी शेड नहीं लगाया जाएगा। अस्थाई शेड लगाया जा सकता है, जिसमें एकरूपता रहेगी। यदि किसी दुकानदार द्वारा इसका उल्लंघन किया जाएगा, तो शेड हटवाने के साथ ही साथ उसे जुर्माना भी वसूला जाएगा।

वन-वे रहेगा

जिला प्रशासन ने कहा है कि को-आपरेटिव चौराहे से हनुमान मंदिर (रामलीला मैदान रोड) एवं हनुमान मंदिर चौराहे से राघव नगर होते हुए कचहरी चौराहा (शिव मंदिर तक) का मार्ग दिनांक 1 सितंबर 2022 से वन-वे रहेगा। यह व्यवस्था स्थानीय लोगों, दुकानदारों एवं बाहर से आने वाले लोगों; सभी के लिए समान रूप से लागू होगी। इसका कड़ाई से पालन कराया जाएगा।

जाम होता है

अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) ने बताया कि इन मार्गों पर दोनों तरफ व्यावसायिक प्रतिष्ठान स्थित हैं, जहां पार्किंग की कोई व्यवस्था इन प्रतिष्ठानों ने नहीं की है। दुकानदार एवं ग्राहक अपना वाहन दुकान के सामने सड़क एवं सड़क की पटरी के ऊपर खड़ा करते हैं। जिसके कारण सड़क संकरी हो जाती है और जाम की समस्या उत्पन्न होती है।

वैकल्पिक व्यवस्था की गई

उन्होंने बताया कि पटरी एवं रेहड़ी व्यवसायियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर कोतवाली रोड एवं महिला थाने के निकट स्थान चिन्हित किये गए हैं, जहां वे अपना व्यवसाय कर सकते हैं।

Related posts

‘पेज जीता तो चुनाव जीता’ : गौरीबाजार में बोले जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह, पढ़ें पार्टी का पूरा प्लान

Sunil Kumar Rai

नोएडा में अफसरों के काम का बदलेगा तरीका : लगानी होगी ये लिस्ट, डीएम ने विभागों का किया निरीक्षण

Swapnil Yadav

UP Vidhansabha Chunav 2022 : सीएम योगी और ब्राह्मण भाजपा नेताओं पर पीडी तिवारी का हमला, बोले- इतिहास में नहीं मिलेगी जगह

Sunil Kumar Rai

देवरिया के दो ब्लॉक में गो आश्रय स्थल अधूरे : सीडीओ ने दी चेतावनी, पढ़ें प्रशासन की तैयारी

Abhishek Kumar Rai

शलभ मणि त्रिपाठी के एक साल : एमएलए ने पेश किया रिपोर्ट कार्ड, देवरिया नगर पालिका का हुआ विस्तार, जल निकासी…

Sunil Kumar Rai

देवरिया में विद्युत कर्मियों की बहाली के लिए उठी आवाज : लार युवा मोर्चा ने सीएम योगी से की ये मांग

Rajeev Singh
error: Content is protected !!