उत्तर प्रदेशखबरें

UP Assembly Election 2022 : सपा के हुए स्वामी प्रसाद मौर्य, इस वजह से भाजपा से दिया इस्तीफा

Kushinagar News : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीखें घोषित होने के बाद से बड़े उलटफेर शुरू हो गए हैं। योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल (Yogi Adityanath Cabinet) में श्रम, सेवायोजन एवं समन्वय विभाग के मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। थोड़ी देर पहले उन्होंने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की मौजूदगी में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) की सदस्यता ग्रहण की। इससे भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) को बड़ा झटका लगा है।

स्वामी प्रसाद मौर्य ने अपने इस्तीफे की वजह बताते हुए कहा, भारतीय जनता पार्टी सरकार में दलितों, पिछड़ों, किसानों, बेरोजगार नौजवानों और छोटे-लघु एवं मध्यम श्रेणी के व्यापारियों की उपेक्षा हुई है। मैंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मंत्रिमंडल में श्रम, सेवायोजन और समन्वय मंत्री के रूप में विपरीत परिस्थितियों और विचारधारा में रहकर भी बहुत मनोयोग के साथ उत्तरदायित्व का निर्वहन किया है। मगर सरकार की उपेक्षा के कारण मैं उत्तर प्रदेश के मंत्रिमंडल से इस्तीफा देता हूं। भाजपा से इस्तीफे के थोड़ी देर बाद ही उन्होंने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की उपस्थिति में सपा की सदस्यता ग्रहण की।

उनका स्वागत करते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, सामाजिक न्याय और समता-समानता की लड़ाई लड़ने वाले लोकप्रिय नेता स्वामी प्रसाद मौर्या जी एवं उनके साथ आने वाले अन्य सभी नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों का सपा में ससम्मान हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन! सामाजिक न्याय का इंक़लाब होगा ~ बाइस में बदलाव होगा।

बताते चलें कि स्वामी प्रसाद मौर्य पूर्वी यूपी के पडरौना विधानसभा क्षेत्र से साल 2017 में भारतीय जनता पार्टी के विधायक चुने गए थे। बाद में पार्टी ने उन्हें कैबिनेट में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी थी। हालांकि उनका दल-बदल का लंबा रिकॉर्ड रहा है। एक जमाने में वह बहुजन समाज पार्टी के कद्दावर नेता माने जाते थे। स्वामी प्रसाद मौर्य प्रतापगढ़ के रहने वाले हैं। 68 साल की उम्र में वह नई पार्टी के साथ अपने राजनीतिक जीवन की पारी खेलने की तैयारी में जुटे हैं।

Related posts

‘यूपी में राष्ट्रपति शासन लगाकर सत्ता छीनना चाहती थी कांग्रेस’ : मायावती ने राहुल गांधी को दिया जवाब

Abhishek Kumar Rai

बड़ी खबर : योगी सरकार ने करोड़ों गन्ना किसानों को दिया एक और मौका, घोषणा पत्र भरने की तिथि बढ़ाई

Sunil Kumar Rai

अवसर : योगी सरकार हर साल 12 हजार होमगार्ड्स की करेगी भर्ती, पुलिस जैसी मिलेंगी सुविधाएं, जानें विभाग की पूरी योजना

Sunil Kumar Rai

यूपी : 58 हजार ग्राम पंचायतों में करोड़ों लोग करेंगे योग, कुशीनगर सहित 6 स्थानों पर होगा खास आयोजन  

Abhishek Kumar Rai

आदर्श स्कूल बनेगा केंद्रीय विद्यालय चेरो : प्रबन्ध समिति की बैठक में डीएम ने दिलाया भरोसा, बच्चों को मिलेंगी सुविधाएं

Harindra Kumar Rai

Bundelkhand Expressway: पीएम नरेंद्र मोदी 16 जुलाई को बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का करेंगे लोकार्पण, जानें क्या कहा

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!