खबरेंदेवरिया

लार युवा मोर्चा ने लोकनाथ त्रिपाठी की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि : वंचित वर्ग के नेता को किया याद

Deoria News : देवरिया जिले के लार नगर की समाजसेवी लार युवा मोर्चा (Lar Yuva Morcha) ने शनिवार को मोर्चा के कार्यालय पर गरीबों, दलितों व पिछड़ों के नेता रहे स्वर्गीय लोकनाथ त्रिपाठी की चौथी पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

मोर्चा के संरक्षक डॉ मनीष कुशवाहा व संयोजक पंडित प्रियेश नाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में सभी पदाधिकारियों व सदस्यों ने उनकी पुण्यतिथि पर नमन किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ मनीष कुशवाहा ने किया। इश मौके पर उन्होंने कहा कि लोकनाथ त्रिपाठी गुरु जी हमेशा गरीबों की आवाज उठाते थे। आज वह हम लोगों के बीच नहीं हैं, इसका बहुत दुःख है।

उपाध्यक्ष सज्जु लारी ने कहा कि स्व लोकनाथ त्रिपाठी व्यक्ति नहीं विचार थे। उनसे हम लोगों को समाज सेवा करने की प्रेरणा मिलीl गुरु जी के बड़े पुत्र एडवोकेट प्रियेश नाथ त्रिपाठी ने आए हुए सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त कियाl

इस दौरान फैसल लारी, चन्द्रशेखर कुशवाहा, सचिन शर्मा, ऋतू राजसिंह, अविनाश पाण्डेय, सुनील पाण्डेय, अमर श्रीवास्तव, रविशंकर तिवारी, लोकेश तिवारी, राजेश कुमार, भीष्म प्रताप चौहान और लार के मूल निवासी सऊदी से आये मोर्चा के वरिष्ठ सदस्य दानिश लारी (सोशल एक्टिवस्ट) आदि लोग उपस्थित रहे।

Related posts

यूपी कैबिनेट ने गन्ने का एसएपी तय किया : चीनी मिलों को एक मुश्त करना होगा भुगतान, पढ़ें पूरा फैसला

Sunil Kumar Rai

त्योहारों से पहले सीएम योगी की सख्ती : बकरीद और कांवड यात्रा की गाइडलाइन की जारी, कड़ाई से पालन का दिया आदेश

Sunil Kumar Rai

यूपी : मिथक तोड़ दूसरी बार मुख्यमंत्री बने योगी आदित्यनाथ, 52 विधायकों ने ली शपथ, देखें लिस्ट

Abhishek Kumar Rai

देवरिया के इस गांव में शुरू हुआ कूड़ा निस्तारण केंद्र : डीएम एपी सिंह और एसपी संकल्प शर्मा ने किया उद्घाटन

Sunil Kumar Rai

यूपी के 50 फीसदी घरों तक पहुंचा शुद्ध पेयजल : योगी सरकार ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, इस जिले ने किया कमाल

Sunil Kumar Rai

BIG NEWS : देवरिया पहुंचने पर वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, राज्य मंत्री दिनेश खटीक और दानिश अंसारी का जोरदार स्वागत, जिला पदाधिकारियों संग की बैठक

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!