खबरेंदेवरिया

1 मार्च को देवरिया में युवकों की भर्ती करेगी यह कंपनी : जानें कौन कर सकेगा एप्लाई

Deoria News : प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI Deoria) शोभनाथ ने बताया है कि सुजुकी मोटर गुजरात राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गौरी बाजार में 1 मार्च को पूर्वाह्न 9 बजे से युवाओं की भर्ती करेगी।

इलेक्ट्रीशियन, फिटर, वेल्डर, पेन्टर, टर्नर, मैके डीजल मैके मोटर, आटोमोटीव मैन्युफैक्चरिंग, आटोमोबाईल ट्रैक्टर मैके, टूल्स एण्ड डाई मेकर प्लास्टिक प्रोसेस आपरेटर मशिनिष्ट तकनीकी योग्यता निर्धारित है। आवेदक की 18 से 24 तक निर्धारित की गई है। प्लेसमेन्ट में जनपद देवरिया के पुरूष वर्ग ही प्रतिभाग करेंगे।

समिति की बैठक 4 मार्च को
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नीरज कुमार अग्रवाल ने बताया है कि वित्तीय वर्ष 2022-23 में अल्पसंख्यक बाहुल्य क्षेत्र हेतु संचालित प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम योजना के अन्तर्गत प्राप्त प्रस्तावों को स्वीकृत कराये जाने के लिए शासनादेश जारी हुआ है।

गठित समिति की बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 4 मार्च 2023 को सांय 05:00 बजे गाँधी सभागार विकास भवन, देवरिया में आयोजित की गयी है।

निवेशकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए 28 फरवरी को होगी बैठक
उपायुक्त उद्योग अभय कुमार सुमन ने बताया है कि जिलाधिकारी के मौखिक निर्देशानुसार 28 फरवरी को विकास भवन के गांधी सभागार में अपराह्न 01 बजे से निवेशकों से सम्बन्धित बैठक आयोजित किया जाएगा।

जिसमें अधिकारियों को विभिन्न विभागों में चलायी जा रही योजनाओं एवं नीतियों का अनुपालन एवं क्रियान्वयन करने में आ रही समस्याओं के साथ-साथ निवेशकों की समस्याओं को जानकर त्वरित समाधान करते हुए वर्तमान नीतियों में लाभ दिलाया जाना है।

Related posts

ग्राम पंचायतों के शिकायती प्रकरणों में ढिलाई स्वीकार नहीं : डीएम ने नोडल अधिकारियों की ली क्लास, रिपोर्ट में इन बिंदुओं का जिक्र जरूरी

Sunil Kumar Rai

Uttar Pradesh : यूपी में फ्री हुआ इलेक्ट्रिक वाहनों का रजिस्ट्रेशन, हर जिले में बनेंगे 20 चार्जिंग स्टेशन

Sunil Kumar Rai

इस सत्र में 83000 युवाओं को मिलेगा मुख्यमंत्री शिक्षुता प्रोत्साहन योजना का लाभ : जानें इससे जुड़ी पूरी प्रक्रिया और शर्तें

Sunil Kumar Rai

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ बोले- उत्तर प्रदेश पर प्रकृति और परमात्मा की असीम कृपा है, जानें इसके मायने

Abhishek Kumar Rai

यूपी : सीएम योगी ने शुरू किया 15 करोड़ निवासियों को मुफ्त राशन वितरण का महाअभियान, सपा-बसपा पर ऐसे साधा निशाना

Harindra Kumar Rai

योगी सरकार 2.0 के एक साल : प्रभारी मंत्री दयाशंकर सिंह ने गिनाईं उपलब्धियां, जानें देवरिया को क्या मिला

Swapnil Yadav
error: Content is protected !!