खबरेंदेवरिया

कमिश्नर और डीआईजी ने किया देवरिया का दौरा : डीएम-एसपी संग जाना शहर का हाल, दिए ये आदेश

Deoria News : गोरखपुर मंडल के कमिश्नर अनिल ढींगरा एवं डीआईजी जे रविंद्र गौड़ ने मंगलवार को जनपद देवरिया का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस लाइन में आगामी पर्वों को लेकर शांति सुरक्षा व्यवस्थाओं के दृष्टिगत आयोजित बैठक में प्रतिभाग कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया तथा सदर कोतवाली का निरीक्षण किया।

मंडलायुक्त एवं डीआईजी ने सबसे पहले पुलिस लाइन में आगामी पर्वों को लेकर शांति व्यवस्था हेतु आयोजित बैठक में प्रतिभाग कर संबंधित पुलिस विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

मंडलायुक्त ने कहा है आगामी 30-31 अगस्त को रक्षाबंधन का पर्व है, इसके दृष्टिगत 29 अगस्त की मध्य रात्रि से 31 अगस्त की मध्य रात्रि तक परिवहन विभाग तथा नगर बस सेवा महिलाओं के लिए निःशुल्क बस की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। पुलिस विभाग पूरी तरह से सतर्कता अपनाए, जिससे चैन स्नेचिंग आदि कोई अप्रिय घटना न हो।

उन्होंने कहा, साथ ही यह भी सुनिश्चित करें कि ड्राइवर या कंडक्टर नशे में न हों और बसों की हालत अच्छी रहे। जिला कारागार में रक्षाबंधन के दिन आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया जिससे सड़कों पर जाम की स्थिति न रहे। मंदिरों पर बिजली के खंभे पर करंट की स्थिति न उत्पन्न हो इसके लिए विद्युत आपूर्ति को चेक करा कर वेरीफाई कराएं।

अवैध बस और टैक्सी स्टैंड संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय बनाकर ऐसे स्टैंड संचालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें।आबकारी विभाग को निर्देशित करते हुए उन्होंने कहा कि अवैध और मिलावटी शराब के खिलाफ अभियान चलाकर रोक लगाएं। इस कृत्य में पाए गए लोगों के खिलाफ सख्ती से निपटें।

मंडलायुक्त ने कहा कि चेहल्लुम और जन्माष्टमी पर्व के दौरान सिर्फ परंपरागत जुलूस और शोभायात्रा को अनुमति दी जाए। कोई भी नवीन अनुमति देने से पहले संबंधित पुलिस अधिकारी जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को जानकारी देकर ही अनुमति प्रदान करें। जुलूस में किसी प्रकार का हथियार का प्रदर्शन न किया जाए।

उन्होंने कहा कि पर्व और त्योहार के अवसर पर सभी जनपदों में विद्युत की निर्बाध आपूर्ति हो, जहां भी फाल्ट हो अथवा जर्जर तार हो, उसे तत्काल ठीक कराएं। उन्होंने कहा कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी अभियान चलाकर मिलावटी खाद्य पदार्थों को छापेमारी कर आवश्यक कार्रवाई करना सुनिश्चित कराएं। संबंधित अधिकारी साफ सफाई आदि की व्यवस्था सुनिश्चित कराएं।

डीआईजी ने समस्त पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि यह सुनिश्चित करेंगे कि कहीं भी महिलाओं के साथ कोई अप्रिय घटना न घटे।माताओं-बहनों की सुरक्षा को लेकर खतरा बने शोहदों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारी सभी थानों पर पीस कमेटी की बैठक पर्व से पहले अवश्य कर लें।

कोई भी छोटी सी छोटी घटना को प्रशासन गंभीरता से ले और ज्वाइंट टीम गठित कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। एआरटीओ/परिवहन अधिकारी को निर्देशित किया वसूली की शिकायत नहीं आनी चाहिए। उन्होंने पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्कूल/कॉलेज में कानून व्यवस्था आदि की जानकारी देना सुनिश्चित किया जाए जिससे अपराध पर अंकुश लगाया जा सके।

जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने मंडलायुक्त एवं डीआईजी को आश्वस्त किया कि उनके निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया जाएगा और संबंधित अधिकारी उन्होंने को निर्देशित किया कि आगामी पर्वों के दृष्टिगत आवश्यक व्यवस्थाओं को पूर्ण कर लें ताकि किसी भी प्रकार की कहीं कोई शिकायत न प्राप्त हो।

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी रविंद्र कुमार, एसडीएम, क्षेत्राधिकारी, एआरटीओ, परिवहन विभाग के अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, पुलिस विभाग के संबंधित अधिकारी गण आदि मौजूद रहे।

इसके उपरांत मंडलायुक्त एवं डीआईजी ने सदर कोतवाली का निरीक्षण किया एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इस दौरान जिलाधिकारी अखण्ड प्रताप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा मौजूद रहे।

Related posts

BIG NEWS : देवरिया में नक्शा पास करते वक्त वसूला जाएगा लेबर सेस, श्रम बंधु की बैठक में डीएम ने दिए ये आदेश

Sunil Kumar Rai

डीएम ने भुगतान में देरी पर जताई नाराजगी : डिप्टी आरएमओ और क्रय केंद्र प्रभारी से जवाब तलब, जानें पूरा मामला

Sunil Kumar Rai

Uttar Pradesh : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रावस्ती को दी 390 करोड़ की सौगात, भगवान बुद्ध को ऐसे किया याद

Satyendra Kr Vishwakarma

जिला पर्यावरण समिति की बैठक : नाराज डीएम ने अनुपस्थित क्षेत्रीय अधिकारी के प्रतिनिधि को किया मीटिंग से बाहर, जानें देवरिया में प्रदूषण से बचाव के लिए प्रशासन की तैयारी

Sunil Kumar Rai

यूपी के 58754 ग्राम पंचायतों और 1300 वार्ड से निकलेगी रैली : मातृशक्ति को जागृत करने के लिए योगी सरकार चलाएगी बड़ा अभियान

Shweta Sharma

Deoria News : भाजपा देवरिया ने महात्मा गांधी को किया याद, अलका सिंह बोलीं – अंग्रेजी हुकूमत की ता‍बूत में आखिरी कील था भारत छोड़ो आंदोलन

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!