खबरेंदेवरिया

देवरिया में विद्युत कर्मियों की बहाली के लिए उठी आवाज : लार युवा मोर्चा ने सीएम योगी से की ये मांग

Deoria News : लार नगर की समाजसेवी संस्था लार युवा मोर्चा ने शनिवार को लार के विद्युत उपकेन्द्र पर पूर्व में सेवा दे रहे हटाये गये संविदा विद्युत कर्मचारियों को फिर से बहाली करने की मांग की है। इसको लेकर मोर्चा के केंद्रीय कार्यालय पर मोर्चा संरक्षक डॉ मनीष कुशवाहा की अध्यक्षता में आवश्यक बैठक हुई, जिसमें सर्वसहमति से मोर्चा ने निर्णय लेकर मुख्यमंत्री योगी को पत्र लिखकर कर्मचारियों को बहाल करने की मांग की।

मोर्चा संयोजक अधिवक्ता प्रियेश नाथ त्रिपाठी ने कहा कि बिना किसी कारण और बगैर सूचना दिये इन कर्मचारियों की सेवा समाप्त कर दी गयी है। बजट का अभाव बताकर दो माह का वेतन भी नही दिया गया, जिससे इन लोगो का परिवार भुखमरी के कगार पर है। इन लोगों के न रहने से लार नगर की विद्युत व्यवस्था पूरी तरह से डगमगा चुकी है। इसको लेकर मोर्चा ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर हटाये गये कर्मचारियों को पुनः सेवा में लेने की मांग की है।

इस दौरान अध्यक्ष आलीम लारी, ऋतुराज सिंह, सचिन शर्मा,अश्विन कुमार, सुरज लारी, विकास गुप्ता,सुनील पाण्डेय, देवानन्द भारती,चन्द्रशेखर कुशवाहा, अविनाश पाण्डेय आदि मोर्चा के लोग उपस्थित रहे।

Related posts

Deoria News : विधायक शलभ मणि और डीएम एपी सिंह ने दिवंगत पत्रकार के परिजनों को दी आर्थिक सहायता, दिलाया ये भरोसा

Sunil Kumar Rai

Vivekananda Youth Award : विवेकानंद यूथ अवार्ड के लिए 12 सितंबर तक करें आवेदन, सरकारी नौकरी वालों को नहीं मिलेगा मौका

Shweta Sharma

Deoria News : सीडीओ ने हिरन्दापुर गांव में विकास कार्यों की हकीकत परखी, ग्राम चौपाल में जुटे ग्रामीण

Pushpanjali Srivastava

जिलाधिकारी ने की जल जीवन मिशन की समीक्षा : दो आईएसए को नोटिस जारी, तय की डेडलाइन

Sunil Kumar Rai

DEORIA BREAKING : डीएम की संस्तुति पर यूपीपीसीएल के परियोजना प्रबंधक हटे, ये कार्रवाई भी होगी

Sunil Kumar Rai

यूपी में 8 करोड़ से अधिक लोगों का हुआ कोविड सैंपल टेस्ट : योगी आदित्यनाथ सरकार ने बनाया रिकॉर्ड, पढ़ें रिपोर्ट

Shweta Sharma
error: Content is protected !!