खबरेंदेवरिया

बूथ को मजबूत बनाने में जुटी भाजपा : प्रभारी सुनील गुप्ता ने पदाधिकारियों संग बनाई रणनीति

Deoria News : ‘बूथ मजबूत रहेगा, तो हमें कभी भी कोई भी चुनाव हो हरा नहीं सकता। इसलिये हमें सभी बूथों को सशक्त बनाना है। बूथों की 11 सदस्यों वाली समितियों में सभी वर्ग की भागीदारी भी रहे यह ध्यान रखते हुये बूथ सशक्त करना है। बूथ समिति के सभी सदस्यों में कामों का विभाजन कर देना है।’

ये बातें भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री, देवरिया भाजपा के जिला प्रभारी सुनील गुप्ता ने औरा चौरी भाजपा कार्यालय पर मण्डल अध्यक्षों, मण्डल प्रभारियों, मंडलों के बूथ सशक्तिकरण अभियान के संयोजकों की बैठक को सम्बोधित करते हुये कहा। उन्होंने कहा कि पार्टी ने तय किया है कि सभी बूथों के मजबूत बनाने के लिये बूथ सशक्तिकरण का अभियान पूरे मार्च महीने तक चलाएगी। क्योंकि बूथ ही राजनीतिक दल का रीढ़ होता है।

प्रभारी ने कहा कि बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत सभी बूथों का गठन व सत्यापन का काम करना है। पन्ना प्रमुख बनाने का काम भी मार्च माह में पूरा कर लेना है। सभी बूथों के व्हाट्सएप ग्रुप भी बना लेना है। अगले महीने होने वाले निकाय चुनाव के देखते हुए 8 मार्च से वार्डशः होने वाले होली मिलन समारोह को भी सफल बनाना है।

आईटी विभाग के क्षेत्रीय संयोजक अनादि प्रिय पाठक एवं सोशल मीडिया के क्षेत्रीय सह संयोजक पीयूष मिश्र ने बूथ सशक्तिकरण अभियान में आईटी और सोशल मीडिया के कार्यकर्ताओं की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। बैठक की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष अरुण सिंह ने तथा संचालन जिला महामंत्री रविन्द्र किशोर कौशल ने किया।

बैठक में प्रमुख रूप से संतोष त्रिगुणायक, गंगा कुशवाहा, राजेश कुमार मिश्र, अजय कुमार दूबे, संजय सिंह एडवोकेट, निर्मला गौतम, महेश मणि, रमाशंकर निषाद, राजेन्द्र मल्ल, रामाज्ञा चौहान, शिवकुमार राजभर, अम्बिकेश पाण्डेय, तेजबहादुर पाल, रामदास मिश्र, नवीन सिंह, संजय पाण्डेय, जितेन्द्र सिंह, बृजेश गुप्ता, अरविन्द चौहान, दीनबन्धु सिंह, योगेश प्रजापति, राम जोखन निषाद, राजन सोनकर, पवन मिश्र, रामेश्वर पाण्डेय, वैभव सिंह शोले, सीमा जायसवाल आदि रहे।

Related posts

पलटवार : डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले- माफियाओं के दम पर सरकार चलाने वालों को हो रहा दर्द

Abhishek Kumar Rai

सीएम योगी ने अमर शहीदों और देशभक्तों को दी श्रद्धांजलि : फहराया राष्ट्रीय ध्वज

Rajeev Singh

DEORIA BREAKING : गर्वमेंट आईटीआई दिघवा पौटवा के निर्माण में मिली कमियां, प्रशासन ने कार्रवाई शुरू की

Sunil Kumar Rai

दु:खद : देवरिया में तेज रफ्तार वाहन ने ली 2 की जान, परिवार में मचा कोहराम

Sunil Kumar Rai

यूपी के हाईटेक जिले में पानी के लिए संग्राम : तमाम सेक्टर के निवासियों और प्राधिकरण के अधिकारियों की हुई बैठक, उठे ये मुद्दे

Satyendra Kr Vishwakarma
error: Content is protected !!