खबरेंदेवरिया

देवरिया : भाजपा प्रत्याशी शलभ मणि को गाली देते सपा नेता का वीडियो वायरल, पुलिस ने मामला दर्ज किया, देखें Video

Deoria News : उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव-2022 (UP Vidhansabha Chunav-2022) के आखिरी चरण और मतगणना से पहले समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) और भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) के नेताओं और समर्थकों के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। देवरिया से सपा उम्मीदवार अजय प्रताप सिंह उर्फ पिंटू और उनके 11 समर्थकों पर भाजपा कार्यकर्ताओं को पीटने और पिस्टल लूटने के मामले में मुकदमा दर्ज हो चुका है। अब एक अन्य वायरल वीडियो से जिले की राजनीति में हलचल बढ़ गई है।

जानकारी के मुताबिक, जनपद में सपा के नेता जयप्रकाश यादव भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के घरों के सामने जाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) के सूचना सलाहकार और देवरिया सदर से उम्मीदवार शलभ मणि त्रिपाठी (Shalabh Mani Tripathi) तथा भाजपा के बारे में अभद्र बातें बोल रहे हैं। गालियां दे रहे हैं। इसका एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यूजर सपा नेता पर मामला दर्ज करने की मांग कर रहे हैं।

देवरिया पुलिस ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए बताया कि इस संबंध में थाना कोतवाली पर अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है और नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रशांत पटेल उमराव ने लिखा, “देवरिया में हार सुनिश्चित होने के बाद सपाइयों की बौखलाहट बढ़ गयी है और सपाई जय प्रकाश यादव भाजपा कार्यकर्ताओं के घरों में जाकर योगी जी के सूचना सलाहकार व प्रत्याशी शलभ मणि त्रिपाठी जी को मां-बहन की गाली दे रहा है। देवरिया पुलिस ने अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की है।”

Related posts

Noida News : बिल्डर प्रोजेक्ट में डेढ़ लाख से ज्यादा घर फंसे, 70 प्रतिशत का काम ठप, पढ़ें रिपोर्ट

Satyendra Kr Vishwakarma

सुरक्षा : अब गूगल से निजी जानकारी हटा सकेंगे यूजर, सर्च इंजन कंपनी ने दिया स्पेशल गिफ्ट, जानें पूरी प्रक्रिया

Abhishek Kumar Rai

देवरिया में निकाय चुनाव की तैयारी तेज : डीएम और एसपी ने बीआरडीपीजी कॉलेज का किया दौरा, दिए ये आदेश

Sunil Kumar Rai

ई-लाटरी से देवरिया में आवंटित हुईं वाइन शॉप : डीएम और एसपी की मौजूदगी में हुआ ड्रॉ

Swapnil Yadav

UP Election 2022 : पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ेंगे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव! इस सीट पर करेंगे दावेदारी

Sunil Kumar Rai

Deoria News : पंचायत प्रतिनिधियों की मौत पर आश्रितों को मिलेगी आर्थिक सहायता, जानें प्रक्रिया और पदवार राशि

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!