अन्यखबरें

पुरानी पेंशन बहाली मामला: सुप्रीम कोर्ट ने करोड़ों कर्मचारियों को दी राहत, केंद्र सरकार की दलील नकारी

New Delhi : सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने पुरानी पेंशन बहाली के मामले में भारत सरकार को बड़ा झटका देते हुए कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। लंबे समय से इस मामले की सुनवाई चल रही थी और दोनों पक्ष अपनी-अपनी दलीलें पेश कर रहे थे। आज सुनवाई के बाद शीर्ष अदालत ने कर्मचारियों के पक्ष में अपना फैसला सुनाया और उन्हें पुरानी पेंशन स्कीम से लाभ दिए जाने का आदेश दिया।

पुरानी पेंशन बहाली के केस में आज NPS कर्मचारियों को सर्वोच्च न्यायालय में शानदार जीत हासिल हुई। सर्वोच्च न्यायालय ने कर्मचारियों की पुरानी पेंशन स्कीम के हक में फैसला सुनाया। पुरानी पेन्शन के पक्ष व विपक्ष में क्रमशः कर्मचारियों व भारत सरकार का पक्ष सुनते हुए सर्वोच्च न्यायालय इस निष्कर्ष पहुंचा कि नई पेंशन स्कीम कर्मचारियों के हित में नहीं है।

लागू करे सरकार
कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए कहा कि 1 अप्रैल, 2004 से पुरानी पेंशन को जिस आधार पर रद्द कर सरकार ने NPS को लागू किया था, वो गलत था। कर्मचारियों को उनकी नियुक्ति की तिथि से पुरानी पेंशन के सभी लाभ दिए जाएं। न्यायालय ने भारत सरकार की नई पेंशन योजना के पक्ष में दी गयी सभी दलीलें व पुरानी पेंशन स्कीम को लागू करने में वित्तीय व्यवस्था के सभी तर्को को नकार दिया।

इंतजार कर रहे थे
सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले से देश के करोड़ों सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत मिली है। लंबे समय से कर्मचारी संगठन और संघ पुरानी पेंशन योजना की बहाली के लिए अदालत के फैसले का इंतजार कर रहे थे। जबकि भारत सरकार पुरानी पेंशन योजना की बहाली में असमर्थता जता रही थी।

Related posts

सीएम योगी का बड़ा आदेश : समय से 15 दिन पहले बिक्री केंद्रों पर उपलब्ध रहे बीज, समय-सारिणी भी घोषित

Sunil Kumar Rai

अपराधों को रोकने में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण : एसपी संकल्प शर्मा

Abhishek Kumar Rai

Hotel Levana Fire Incident : सीएम योगी ने डेढ़ दर्जन अफसरों को किया सस्पेंड, विभागीय कार्रवाई भी होगी, रिटायर्ड अधिकारियों पर कसेगा शिकंजा

Sunil Kumar Rai

Deoria News : भाजपा हर बूथ पर पौधे लगाकर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को देगी श्रद्धांजलि, आयोजित होंगे कार्यक्रम  

Sunil Kumar Rai

खरवनिया पुल से अगले साल से शुरू होगा यातायात : डीएम और एसपी ने लिया जायजा, यूपी-बिहार को जोड़ेगा ब्रिज

Sunil Kumar Rai

खुशखबरी : 14 सितंबर को देवरिया में लगेगा रोजगार मेला, 20 से ज्यादा कंपनियां हजारों को देंगी नौकरी, ये कर सकेंगे आवेदन

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!