उत्तर प्रदेशखबरें

Agnipath Protest : रालोद ने अग्निपथ योजना वापस लेने की मांग की, यूपी अध्यक्ष रामाशीष राय ने केंद्र को दी चेतावनी

Uttar Pradesh : राष्ट्रीय लोक दल (Rashtriya Lok Dal) ने शनिवार, 18 जून को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना (Agnipath Scheme) का विरोध किया और जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। पार्टी का कहना है कि सरकार सेना में भर्ती की इस योजना को तुरंत वापस ले, अन्यथा बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।

पूरे प्रदेश में जताया विरोध

राष्ट्रीय लोक दल के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय (Ramashish Rai) की अगुवाई में आज पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने अग्निपथ योजना वापस लेने की मांग करते हुए राजधानी लखनऊ में जमकर प्रदर्शन किया। पार्टी ने पैदल मार्च निकाला और जिला प्रशासन के प्रतिनिधि को राष्ट्रपति के नाम का ज्ञापन सौंपा।

खिलवाड़ करने वाली है

इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रीय लोक दल का हर कार्यकर्ता लोकतांत्रिक तरीके से इस देश विरोधी अग्निपथ योजना का विरोध करेगा। हम ज्ञापन देंगे, आमरण अनशन पर बैठेंगे। यह किसी भी मुद्दे पर अहिंसापूर्वक विरोध जताने का तरीका है। अग्निपथ योजना की आड़ में सेना का स्वरूप बदल सेना को कमजोर करने के कलुषित प्रयास को राष्ट्र का युवा स्वीकार नहीं करेगा। यह योजना युवाओं के भविष्य, जीवन व आत्मसम्मान खिलवाड़ करने वाली हैसे ।

हुक्मरानों को कभी समझ नहीं आएगा

युवाओं का पक्ष रखते हुए रामाशीष राय ने कहा कि 2- 3 साल सुबह 4:00 बजे उठकर गांव की सड़कों पर नंगे पांव दौड़कर सेना की तैयारी करने वाले युवाओं के सपने चकनाचूर हो गए हैं। उनके सेना में जाने के इस सपने को आप 4 साल में तोड़ देंगे? इस कच्ची उम्र के नौजवानों का दर्द एसी कमरों में बैठकर नियम बनाने वाले हुक्मरानों को कभी समझ नहीं आएगा।

Related posts

बीईओ बरहज को कारण बताओ नोटिस जारी : इस वजह से सीडीओ ने लिया एक्शन

Abhishek Kumar Rai

Deoria News : भाजपाइयों ने किया कारसेवक का सम्मान, सांसद ने बताया ऐतिहासिक पल

Rajeev Singh

BREAKING : खाद की कालाबाजारी रोकने के लिए 10 हजार दुकानों पर छापेमारी, सैकड़ों के लाइसेंस निलंबित और 15 पर एफआईआर

Harindra Kumar Rai

यूपी : फाइलों का तुरंत होगा निस्तारण, नोडल अफसर सीएम योगी को सौंपेंगे रिपोर्ट

Abhishek Kumar Rai

BIG NEWS : एसपी संकल्प शर्मा ने 13 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया, कुल 20 के कार्यक्षेत्र बदले

Sunil Kumar Rai

भाजपाइयों ने सरदार को किया नमन : चुनाव संयोजक नित्यानंद पांडेय ने वल्लभभाई पटेल की महानता से कराया रूबरू, जानें क्या कहा

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!