खबरेंदेवरिया

Deoria News : निजी अस्पतालों से सांठगांठ करने वाली 29 आशा पर मेहरबान डीसीपीएम, डीएम ने लिया एक्शन

Deoria News : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (DM Deoria Jitendra Pratap Singh IAS) की अध्यक्षता में बुधवार देर सायं जिला स्वास्थ्य समिति के शासी निकाय की बैठक धनवंतरि सभागार में आयोजित हुई। बैठक में मार्च माह के मासिक कार्यों की समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी गर्भवती महिलाओं को प्रसव के लिए निजी अस्पतालों में भेजने वाली चिन्हित 29 एक्रिडेटेड सोशल हेल्थ एक्टिविस्ट (आशा) के विरुद्ध किसी तरह की कार्रवाई न होने पर गहरी नाराजगी व्यक्त की और डीसीपीएम डॉ राजेश को नोटिस देने का आदेश दिया। डीएम जेपी सिंह ने कहा कि निजी अस्पतालों से सांठगांठ करने वाली आशा का कृत्य आपराधिक श्रेणी का है, जो लोगों को अनावश्यक निजी अस्पतालों में अधिक धन खर्च करने के लिए मजबूर करता है। ऐसी आशाओं की सेवा समाप्ति की कार्रवाई अविलंब शुरू की जाए।

बताते चलें कि डीएम के आदेश पर समस्त एमओआईसी ने निजी अस्पतालों के साथ सांठगांठ कर गर्भवती महिलाओं को प्रसव के लिए भेजने वाली 29 आशाओं की गोपनीय सूची सौंपी है। जिलाधिकारी ने सलेमपुर क्षेत्र में अपंजीकृत नर्सिंग होम के संचालन पर भी नाराजगी व्यक्त की।

डीएम ने कहा कि जिला चिकित्सालय परिसर में नॉर्मल डिलीवरी को समर्पित प्रसवोत्तर इकाई की तर्ज पर चकियवा ढाला और सोमनाथ स्थित स्वास्थ्य केन्द्रों पर नार्मल डिलीवरी के लिए डेडिकेटेड प्रसव केंद्र स्थापित किये जायें। सरकारी डिलीवरी पॉइंट पर आने वाली वाली गर्भवती महिलाओं का संस्थागत प्रसव सुनिश्चित कराया जाए।

जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत मार्च माह तक संस्थागत प्रसव के 43,763 लक्ष्य के सापेक्ष 39,601 प्रसव दर्ज किए गए हैं। सबसे कम सलेमपुर में 3,595 के सापेक्ष 2,427 संस्थागत प्रसव हुए हैं। शासी निकाय ने कम प्रगति का उत्तरदायित्व तय करते हुए एमओआईसी सलेमपुर को प्रतिकूल प्रविष्टि देने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने कम्युनिटी हेल्थ ऑफीसर के कार्यो की भी समीक्षा की। इसमें यह तथ्य सामने आया कि 188 में से 22 सीएचओ सक्रिय नहीं है, जिस पर डीएम ने इनकी सेवा समाप्ति की कार्यवाही शुरू करने का निर्देश दिया। विशेष टीकाकरण पखवाड़े के अंतर्गत 0 से 5 वर्ष आयु के कुल 4,71,592 बच्चों के सापेक्ष 491666 बच्चों का टीकाकरण किया गया जो कि लक्ष्य का 104% है।

जिलाधिकारी ने जनपद में बच्चों के टीकाकरण के संबंध में जागरूकता अभियान चलाने का भी निर्देश दिया। जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में मंत्रा एप, ई-कवच डाटा फीडिंग, मातृ मृत्यु दर एवं शिशु मृत्यु दर की रिपोर्टिंग, दस्तक अभियान आदि की भी समीक्षा की गई।

बैठक में सीडीओ रवींद्र कुमाए, सीएमओ डॉ राजेश झा, सीएमएस डॉ एचके मिश्रा, एसीएमओ डॉ सुरेंद्र सिंह, डीआईओएस डॉ विनोद राय, बीएसए हरिश्चंद्रनाथ, डीपीओ कृष्णकांत राय, समस्त एमओआईसीगण सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

सीएम ने लखनऊ कौशल महोत्सव का किया समापन : शामिल हुईं 112 कंपनियां, जानें क्या रहा खास

Swapnil Yadav

देवरिया में 25 बेड के हॉस्पिटल में मिले सिर्फ 3 : डीएम ने एमओआईसी और मेडिकल अफसर समेत 6 पर लिया एक्शन

Satyendra Kr Vishwakarma

देशभक्तिमय हुई भटनी की फ़िजा : सांसद डॉ रमापति राम त्रिपाठी और एमएलए सुरेंद्र चौरसिया ने तिरंगा यात्रा में भरा जोश, क्षेत्र में गूंजे जयकारे

Sunil Kumar Rai

एक सप्ताह में यूपी का हर पुलिस थाना होगा सीसीटीवी से लैस : सीएम योगी ने सेफ सिटी प्रोजेक्ट में मांगा जनसहयोग

Sunil Kumar Rai

Deoria News : विकसित भारत संकल्प यात्रा में सांसद रविंदर कुशवाहा ने लाभार्थियों को दिया प्रमाण पत्र, कही ये बड़ी बात

Sunil Kumar Rai

भारत को सबसे बड़ी महाशक्ति के रूप में देखना हर भारतीय की इच्छा : सीएम योगी

Satyendra Kr Vishwakarma
error: Content is protected !!