खबरेंदेवरिया

22 जनवरी को देवरिया में रहेगा सार्वजनिक अवकाश : जिलाधिकारी एपी सिंह ने बताई ये वजह

Deoria News : जिला मजिस्ट्रेट अखंड प्रताप सिंह ने बताया है कि अयोध्या में रामजन्म भूमि परिसर में बने मन्दिर में प्रभु श्रीराम की प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन 22 जनवरी सुनिश्चित है। उक्त के दृष्टिगत उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 22 जनवरी 2024 को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। इस दिन हिन्दू धर्म के लोगों द्वारा प्रभु श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन जनपद में स्थित मन्दिरों व अपने घरों पर बड़े ही धूम-धाम से मनाया जायेगा ।

सर्वसाधारण को उन्होंने अवगत कराया है कि 22 जनवरी, सोमवार को जनपद देवरिया में किसी भी स्थान पर मांस, मछली की दुकाने पूर्णतः बन्द रहेंगी। उन्होंने कहा है कि सभी मांस मछली के विक्रेता इसका अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करेंगे।

कार्यालय में करें आवेदन
उपायुक्त उद्योग खुशबू सिंह ने बताया है कि मिनी औद्योगिक आस्थान पथरदेवा एवं गौरी बाजार में शासन द्वारा आस्थान के सड़क एवं नालियों के पुनःनिर्माण का कार्य चल रहा है। शासन की मंशा के अनुसार मिनी औद्योगिक आस्थानों में मूलभूत सुविधाओं को उपलब्ध कराना एवं रिक्त भूखण्डों पर उद्योगों की स्थापना करना सरकार की प्राथमिकता में है।

इसके संदर्भ में कार्य प्रारम्भ है, इच्छुक अभ्यर्थी / उद्यमी कार्यालय उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र, देवरिया से सम्पर्क स्थापित कर आवंटन के सम्बन्ध में आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं।

Related posts

आत्मनिर्भरता की बात-जिलाधिकारी के साथ : कार्यक्रम में बोले डीएम-छोटे-छोटे प्रयासों से होते हैं बड़े बदलाव

Shweta Sharma

Uttar Pradesh : ना ही किसी का राशन कार्ड वापस होगा ना वसूली होगी, पात्रता की पुरानी शर्तें रहेंगी लागू, जानें

Sunil Kumar Rai

DEORIA : जिले के सभी अफसरों ने जल भराव वाले गांवों का जाना हाल, दवाएं वितरित कीं, नाव की संख्या बढ़ाई गई

Sunil Kumar Rai

बकायेदारों का कनेक्शन काटना पड़ा महंगा : इमिलिया उपकेंद्र पहुंची भीड़ ने की तोड़फोड़, कर्मचारियों से बदसलूकी

Abhishek Kumar Rai

DEORIA : सांसद और नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह ने देवरिया में चलाया स्वच्छता अभियान, लोगों को दिलाई शपथ  

Sunil Kumar Rai

Russia Ukraine War : प्रतिबंध झेल रहे रूस में बढ़ी भारतीय उत्पादों की मांग, कैट ने व्यापारियों को दी ये सलाह

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!