खबरेंदेवरिया

डीएम ने तय की गणतंत्र दिवस के कार्यक्रमों की रुपरेखा : बच्चे निकालेंगे प्रभात फेरी, मलिन बस्तियों में चलेगा सफाई अभियान, पढ़ें पूरा प्रोग्राम

Deoria News : राष्ट्रीय पर्व 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के आयोजन को लेकर जिलाधिकारी अखण्ड प्रताप सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में आवश्यक बैठक की। उन्होंने इस पर्व को परम्परागत रुप से मनाये जाने हेतु कार्यक्रमों की रुपरेखा तय की गई।

उन्होंने सभी अधिकारियों को अपने कार्यालयों की साफ सफाई, सजावट, झालर आदि कल 20 जनवरी से हीं लगाये जाने का निर्देश देते हुए कहा कि सभी कार्यालय अच्छी तरह से प्रकाशमय व सजे होने चाहिये। उन्होंने औद्योगिक आस्थानो, वाणिज्य प्रतिष्ठानो को भी सजाने व प्रकाशमय किये जाने की अपेक्षा की। डीएम ने कहा कि यह पर्व पूरी भव्यता के साथ मनाया जाये।

तय कायक्रमों अनुसार इस पर्व की शुरुआत प्रातः 05 बजे धर्मगुरुओं द्वारा प्रार्थना के साथ होगी। क्रीडा विभाग द्वारा दौड का आयोजन प्रातः 7 बजे कराया जायेगा। 8.15 बजे बच्चों द्वारा प्रभातफेरी निकाली जायेगी। 8.30 बजे सभी कार्यालयों में झण्डारोहण किया जायेगा। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट रुप से निर्देश दिया कि इस दिन ड्रेस कोड को अवश्य ही अपनायेगें। 8.45 बजे मलीन बस्तियों की सफाई सुनिश्चित करायी जायेगी। 8.50 से मध्यान्ह्न 12.30 बजे तक जिला जेल में सांस्कृतिक कार्यक्रम, बालीवाल, खेलकूद, कैदियों का स्वास्थ परीक्षण एवं फल वितरण किया जायेगा। मेडिकल कालेज में मरीजों में फल वितरण भी होगा।

पुलिस लाइन में पूर्वान्ह्न 9 बजे सलामी, परेड, आयोजित की जायेगी। पूर्वान्ह्न 10 बजे शैक्षिक संस्थानो में झण्डारोहण, 11 बजे से विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रम, बाल विवाद प्रतियोगिता, राजकीय बालगृह में फल वितरण, दोपहर बाद 03 बजे राजकीय इंटर कालेज से शहीद स्मारक तक रेलवे स्टेशन होते हुए रैली निकाली जायेगी। उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों को कार्यालयाध्यक्षों द्वारा झण्डारोहण पश्चात उन्हें पुरस्कृत भी किया जायेगा। इसी प्रकार सभी नगर निकयों, विकास खण्डो, ग्राम पंचायतों में कार्यक्रम आयोजित किये जायेगें।

बैठक में एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवास्तव, एडीएम वित्त अरुण राय, सीएमओ डॉ राजेश झा, एसडीएम सदर विपिन द्विवेदी, डीडीओ रविशंकर राय, बीएसए शालिनी श्रीवास्तव, एआरटीओ, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी आशुतोष पाण्डेय, जिला प्रोबेशन अधिकारी अनिल सोनकर, जिला समाज कल्याण अधिकारी जैसवार लाल बहादुर, अखिलेन्द्र शाही, प्रधानाचार्य जीआईसी पीके शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Related posts

दु:खद : देवरिया में नीलगाय से टकराने से एक व्यक्ति की मौत, शोक में परिजन

Sunil Kumar Rai

BIG NEWS : श्रम रोजगार कार्यालय के 8 कर्मचारी मिले अनुपस्थित, मुख्य विकास अधिकारी ने लिया एक्शन

Abhishek Kumar Rai

यूपी : डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर में 1500 करोड़ का निवेश करेगा अडानी ग्रुप, हजारों को मिलेगा रोजगार

Sunil Kumar Rai

अच्छी खबर : यूपी में नियुक्त होंगे 5 हजार नोटरी अधिवक्ता, कानून मंत्री ब्रजेश पाठक को केंद्र से मिली मंजूरी, जानें किसे मिलेगा मौका

Harindra Kumar Rai

देश के सबसे बड़े एयर कॉर्गो टर्मिनल का हुआ भूमिपूजन : सीएम योगी के ड्रीम प्रोजेक्ट को मिली रफ्तार

Rajeev Singh

जरूरी खबर : इन योजनाओं के लाभार्थी फौरन कराएं आधार वेरिफिकेशन, देरी हुई तो रुकेगी किस्त, जानें प्रक्रिया

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!