खबरेंदेवरिया

विभाजन विभीषिका दिवस : देवरिया भाजपा ने मौन जुलूस निकाल बंटवारे के बलिदानियों को किया नमन, सांसद और विधायक ने की अगुवाई

Deoria News : देश के विभाजन की तिथि 14 अगस्त को भाजपा देवरिया ने सभी मंडलो में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में मौन जुलूस निकाल मनाया और बलिदानियों को नमन किया।

भाजपा देवरिया नगर ने जिला पंचायत परिसर से जीआईसी मैदान तक मौन जुलूस निकाला। जुलूस में देवरिया के सांसद डॉ रमापति राम त्रिपाठी (Dr Ramapati Ram Tripathi MP) और सदर से विधायक (Shalabh Mani Tripathi MLA) भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ शामिल हुए। जुलूस का समापन भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि कर हुआ।

पाकिस्तान अस्तित्व में आया

इस दौरान सदर सांसद डॉ रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि पूरा देश आजादी का 75वां अमृत महोत्सव मना रहा है। विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से स्वतंत्रता सेनानियों की गौरव गाथा और उनके जीवन संघर्ष को याद किया जा रहा है। पूरे देश में उत्सव का माहौल है। आज के दिन ही भारत देश दो टुकड़ों में बंटा था और पाकिस्तान अस्तित्व में आया।

विश्व गुरु के सिंहासन पर विराजमान होगा

उन्होंने कहा कि नफरत व हिंसा की वजह से लाखों भाइयों बहनों को विस्थापित होना पड़ा और अपनी जान गंवानी पड़ी। इस बंटवारे के दर्द को कभी भुलाया नहीं जा सकता। युवा पीढ़ी को हमारे देश की प्राचीनतम संस्कृति, महापुरुषों की संघर्ष गाथा और बलिदानी परंपरा से अवगत कराना बहुत जरूरी है, तभी युवाओं में देश के लिए गौरव भाव पैदा होगा और दोबारा भारत विश्व गुरु के सिंहासन पर विराजमान होगा।

दास्तां दिल दहलाने वाली है

सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि 14 अगस्त 1947 का दिन भुलाया नहीं जा सकता। उस दिन जहां 200 साल की ब्रिटिश गुलामी के बाद भारत आजाद हो रहा था, तो वहीं इस देश के दो टुकड़े भी होने जा रहे थे। भारत और पाकिस्तान के अलग होने की कहानी दर्दनाक रही। कई घर छूटे, कई लोग टूटे, कई अपने भीड़ में गुम हो गए, तो कई उस त्रासदी में जिदंगीभर के लिए खो गए। पाकिस्तान के एक अलग देश के रूप में उभरने की दास्तां दिल दहलाने वाली है।

ये हुए शामिल

इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष विजय कुमार दूबे, गंगा कुशवाहा, अरुण सिंह, संतोष त्रिगुणायक, संजय सिंह एडवोकेट, रविन्द्र किशोर कौशल, हेमन्त मिश्रा, निर्मला गौतम, राजेन्द्र मल्ल, अम्बिकेश पाण्डेय, संजय पाण्डेय, दुर्गेशनाथ त्रिपाठी, एडवोकेट अमित कुमार दूबे, अभय नाथ तिवारी, नित्यानंद पाण्डेय, भारती शर्मा, मिनती सिंह, पूनम शर्मा, बबिता चौहान, किरन गोंड, शुभम मणि, बजरंगी मणि, गोविन्द मणि, पुनीत शाही, दिनेश शुक्ला, प्रवीण निखर, अजय सिंह और राधेश्याम शुक्ला आदि रहे।

Related posts

सहूलियत : 19 एयरपोर्ट वाला देश का पहला राज्य बनेगा यूपी, योगी सरकार ने खींचा खाका

Abhishek Kumar Rai

अच्छी खबर : श्रीलंका जाएंगे सीएम योगी, मिला न्योता

Harindra Kumar Rai

देवरिया : एक जुलाई को 33 लाख पौधे लगाने के लिए गड्ढों की खुदाई शुरू, अफसरों ने संभाली जिम्मेदारी

Abhishek Kumar Rai

अच्छी खबर : किसानों की आय बढ़ाने के लिए योगी सरकार ने उठाए ये कदम, केंद्र की 44 योजनाओं में प्रदेश अव्वल

Sunil Kumar Rai

गरीबी हटाने में यूपी सबसे आगे : सीएम योगी के प्रयासों से हुआ संभव, पढ़ें नीति आयोग की पूरी रिपोर्ट

Shweta Sharma

27 मार्च को देवरिया कोर्ट में वाहन स्टैंड और दुकानों की होगी नीलामी : जानें सभी शर्तें और हिस्सा लेने की प्रक्रिया

Swapnil Yadav
error: Content is protected !!