खबरेंदेवरिया

DEORIA : भाजपा देवरिया ने सन 1857 की क्रांति के नायक राजा शंकर शाह और कुंवर रघुनाथ शाह को दी श्रद्धांजलि, कविताओं से जनता को करते थे प्रेरित

Deoria news : सन 1857 की क्रांति के जननायक राजा शंकर शाह और रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर देवरिया भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने औरा चौरी पार्टी कार्यालय पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि कर नमन किया।

इस दौरान अनुसूचित जनजाति मोर्चा भाजपा जिलाध्यक्ष राजू गोंड ने कहा कि आदिवासी वर्ग से आने वाले राजा शंकर शाह और रघुनाथ शाह महाकौशल अंचल में 1857 की क्रांति के सबसे बड़े जननायक थे। उन्होंने अंग्रेजों से लड़ते-लड़ते खुद को देश के लिए समर्पित कर दिया था। इनके बलिदान पर हम सभी जनजातीय लोगों को गर्व है।

झुकने से इंकार कर दिया

सन 1857 में जबलपुर में तैनात अंग्रेजों की 52वीं रेजीमेंट का कमांडर क्लार्क बहुत ही क्रूर था। वह इलाके के छोटे राजाओं, जमीदारों को परेशान किया करता था और मनमाना कर वसूलता था। लेकिन तत्कालीन गोंडवाना राज्य जो वर्तमान जबलपुर और मंडला का इलाका था, वहां के राजा शंकर शाह और उनके बेटे कुंवर रघुनाथ शाह ने अंग्रेज कमांडर क्लार्क के सामने झुकने से इंकार कर दिया था।

कविता से करते थे प्रेरित

दोनों ने आसपास के राजाओं को अंग्रेजों के खिलाफ इकट्ठा करना शुरू किया। बताया जाता है कि पिता-पुत्र दोनों अच्छे कवि थे और वह अपनी कविताओं के जरिए राज्य में लोगों को क्रांति के लिए प्रेरित करते थे। कमांडर क्लार्क को अपने गुप्तचरों से यह बात पता चल गई।

बलिदान दिवस के रूप में मनाता है

इससे नाराज क्लार्क ने उनके राज्य पर हमला बोल दिया और अंग्रेज कमांडर ने धोखे से पिता-पुत्र को बंदी बना लिया था। 14 सितंबर को दोनों को बंदी बनाया गया और आज ही के दिन 18 सितंबर को दोनों को तोप से बांधकर उड़ा दिया गया था। उसके बाद से हर साल 18 सितंबर को इस दिन को जनजातीय समाज बलिदान दिवस के रूप में मनाता है।

ये रहे मौजूद

इस दौरान जयप्रकाश शाह, अम्बिकेश पाण्डेय, अनिल कुमार गोंड, उमाशंकर गोंड, नवीन प्रकाश, गोविन्द गोंड, विकास गोंड, वचनदेव गोंड, संतोष चौहान, बसन्त गोंड, विजय गोंड, शिवजी शाह, हरिन्द्र गोंड, राहुल कुमार, शुभम मणि, अभिमन्यु, रितेश और रविशंकर आदि रहे।

Related posts

डीएम ने लीलापुर आईटीआई का किया निरीक्षण : यूपीपीसीएल के सहायक अभियंता को प्रतिकूल प्रविष्टि, दिए ये आदेश

Satyendra Kr Vishwakarma

बाढ़ की चपेट में यूपी की 25 लाख आबादी : सीएम योगी ने मंत्रियों को क्षेत्र में जाने के दिए आदेश, फसल नुकसान का आकलन कर होगा भुगतान

Abhishek Kumar Rai

उपलब्धि : लखनऊ यूनिवर्सिटी को नैक से ग्रेड ए + + रैंकिंग मिली, बना प्रदेश का पहला विश्वविद्यालय, सीएम योगी ने दी बधाई

Harindra Kumar Rai

डीएम ने राइस मिलर संग की बैठक : धान खरीद को लेकर दिए निर्देश, किसानों से सीधे फसल क्रय नहीं करेंगे मिल

Rajeev Singh

एमपी रविंद्र कुशवाहा ने सदन में उठाया मुद्दा : ट्रेनों के ठहराव की मांग की, रेवती हाल्ट बनेगा स्टेशन

Sunil Kumar Rai

जिम्मेदारी : दिव्यांगजनों को ऐसे सक्षम बना रही योगी सरकार, सीएम ने आंकड़ों से बताया, जानें

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!