खबरेंदेवरिया

DEORIA BREAKING : धान स्टॉक अनियमितता में 6 क्रय केंद्र प्रभारी निलंबित, डीएम ने 10 पर लिया एक्शन

Deoria News : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (Jitendra Pratap Singh DM Deoria) के आदेश एवं जांच समिति की संस्तुति के दृष्टिगत धान क्रय स्टॉक सत्यापन में मिली अनियमितता पर 10 क्रय केंद्र प्रभारियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। 6 क्रय केंद्र प्रभारियों को निलंबित कर दिया गया है। 2 क्रय केंद्र प्रभारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि एवं 2 के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रकरण में चार एफआईआर पहले ही दर्ज की जा चुकी है। जिन 6 क्रय केंद्र प्रभारियों को निलंबित किया गया है,
उनमें –
-यूपीएसएस से संचालित बेलवा, बंजरिया एवं रुस्तमपुर
-पीसीएफ से संचालित परसिया छितनी, स्वीकृतपुरा एवं नारायणपुर औराई धान क्रय केंद्र शामिल हैं।

पीसीएफ से संचालित गाजीपुर भैंसही एवं रामचक खोरमा के क्रय केंद्र प्रभारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि दी जाएगी। विपणन शाखा से संचालित धान क्रय केंद्र ब्लॉक गोदाम भाटपाररानी एवं लार के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई प्रारंभ की जा रही है।

जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि धान स्टॉक सत्यापन में मिली अनियमितता के आधार पर कार्रवाई की गई है। जनपद में धान खरीद पारदर्शिता एवं शुचिता के साथ की जा रही है। प्रत्येक किसान का धान खरीदा जा रहा है एवं उन्हें शासन से निर्धारित समयसीमा के भीतर मूल्य का भुगतान किया जा रहा है। अभी तक जनपद में लगभग साढ़े 9 लाख कुंतल धान की खरीद की जा चुकी है।

यूपीएसएस के जिला प्रबंधक निलंबित
धान क्रय में लापरवाही बरतने पर जिलाधिकारी की संस्तुति पर यूपीएसएस के जिला प्रबंधक को यूपीएसएस के प्रबंध निदेशक वीके सिंह ने निलंबित कर दिया गया है। निलंबन की अवधि में वह गोरखपुर स्थित मंडलीय कार्यालय से संबंद्ध रहेंगे। उत्तर प्रदेश उपभोक्ता सहकारी संघ लिमिटेड के क्षेत्रीय प्रंबधक सुरेश कुमार प्रबंधक के समस्त दायित्वों का निर्वहन करेंगे।

क्रय केंद्र प्रभारियों ने किया 16000 कुंतल धान का गबन
बताते चलें कि जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर एडीएम वित्त एवं राजस्व नागेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को 54 धान क्रय केंद्रों का सघन जांच अभियान चलाया गया, जिसमें कई केंद्रों पर गंभीर अनियमितताएं मिलीं।

तहसीलदार सदर आनंद नायक एवं डिप्टी आरएमओ बीसी गौतम ने यूपीएसएस से संचालित रुस्तमपुर केंद्र का औचक निरीक्षण किया। डिप्टी आरएमओ ने बताया कि क्रय केंद्र प्रभारी दीपक कुमार क्रय केंद्र से गायब मिले। क्रय केंद्र पर 12,700 कुंतल धान की खरीद की गई है, जिसमें से 2423 कुंतल धान ही मिलर को भेजा गया।

शेष 10,277 कुंतल धान के संबन्ध में स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी। इस केंद्र का गोदाम सील कर दिया गया है एवं क्रय केंद्र प्रभारी के विरुद्ध रामपुर कारखाना में सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज करा दी गई है।

धान स्टॉक सत्यापन रिपोर्ट के आधार पर रुद्रपुर तहसील के स्वीकृतपुरा कृतपुरा क्रय केंद्र प्रभारी के विरुद्ध पीसीएफ के जिला प्रबन्धक सिद्धेश्वर राम की तहरीर पर थाना कोतवाली रुद्रपुर में भारतीय दंड संहिता की धारा 409 एवं 420 में क्रय केंद्र प्रभारी सन्तोष कुमार यादव के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर लिया गया है।

धान क्रय केंद्र स्वीकृतपुरा (कृतपुरा) में 13 जनवरी, 2023 की स्टॉक सत्यापन जांच में 1086 कुंतल धान कम मिला था।

धान क्रय केंद्र बंजरिया के प्रभारी अभिषेक गुप्ता के विरुद्ध यूपीएसएस के जिला प्रबंधक रामकिंकर ने थाना भलुअनी में धारा 409 एवं 420 के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। इस क्रय केंद्र के स्टॉक में 3,896 कुंतल धान की कमी मिली है।

धान क्रय केंद्र परसिया छितनी सिंह में जिला प्रबंधक पीसीएफ सिद्धेश्वर राम ने क्रय केंद्र प्रभारी मकसूद आलम के विरुद्ध थाना खामपार में धारा 409 एवं 420 के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। इस धान क्रय केंद्र के स्टॉक में 2,198 कुंतल धान की कमी पाई गई है।

धान क्रय केंद्र रुस्तमपुर में डीएफएमओ भीमाचंद गौतम की तहरीर पर क्रय केंद्र प्रभारी दीपक कुमार के विरुद्ध थाना रामपुर कारखाना में धारा 409 एवं 420 में मुकदमा दर्ज कराया गया है। इस धान क्रय केंद्र के स्टॉक में 10,284 कुंतल धान की कमी पायी गई है।

Related posts

राजकीय आश्रम विद्यालय मेहरौना में प्रवेश परीक्षा का लेटर जारी : अभ्युदय योजना के लिए बदला केंद्र

Swapnil Yadav

DEORIA : मिलावटी खाद्य पदार्थ बेचने वाले 6 दुकानदारों पर लगा लाखों का जुर्माना, जानें कैसे मिलावट करते थे

Sunil Kumar Rai

तैयारी : योगी सरकार ने पुलिस प्रशिक्षण संस्थानों की संख्या बढ़ाई, साइबर क्राइम रोकने में बनाया सक्षम, जानें क्या बोले सीएम

Harindra Kumar Rai

अवसर : सरकार की इस योजना से बेरोजगार शुरू करें अपना कारोबार, जानें किस व्यवसाय के लिए कितनी राशि मिलेगी

Sunil Kumar Rai

गन्ना खरीद और घटतौली की जांच के लिए टीम गठित : प्रतापपुर चीनी मिल में 5 दिसंबर से होगी पेराई

Sunil Kumar Rai

UP : लाखों आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों का वेतन बढ़ाएगी योगी सरकार, सीएम ने 25 करोड़ आबादी के बारे में कही ये बात

Satyendra Kr Vishwakarma
error: Content is protected !!