खबरेंदेवरिया

भाजपा प्रभारी ने बूथ सशक्तिकरण अभियान का जाना हाल : 2500 बूथों के लिए बना ये प्लान

Deoria News : भारतीय जनता पार्टी द्वारा 26 मार्च तक चलाये गये बूथ सशक्तिकरण अभियान की समीक्षा अभियान के प्रभारी, जिला महामंत्री भाजपा रविन्द्र किशोर कौशल ने अभियान में लगे जिले की टीम के साथ किया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि बूथ किसी भी राजनीतिक दल का सबसे महत्वपूर्ण अंग है। पार्टी ने तय किया था कि बूथ सशक्तिकरण अभियान के दौरान सभी 2503 बूथों पर 11 सदस्यों की टीम बनानी है।

जिसमें एक अध्यक्ष, एक सचिव, एक बीएलए,एक मन की बात प्रमुख, एक व्हाट्सएप ग्रुप प्रमुख, एक लाभार्थी प्रमुख, एक महिला प्रमुख, एक युवा प्रमुख, एक सामाजिक श्रेणी प्रमुख, एक प्रभावी मतदाता प्रमुख और एक पार्टी के 6 कार्यक्रमों के प्रमुख बनाना था।

जिसमें से लगभग 1500 बूथों की समिति का डिटेल कार्यालय पर मण्डल अध्यक्षों द्वारा जमा किया जा चुका है। शेष बचे समितियों के मण्डल अध्यक्षों से आग्रह है कि 29 मार्च तक पार्टी कार्यालय पर जमा कर दें।

सभी मण्डल अध्यक्ष एक-एक शक्तिकेन्द्र के व्हाट्सएप प्रमुख भी बना कर 29 मार्च तक कार्यालय पर जमा कर दें, जिनके कार्यशाला का आयोजन 30-31 मार्च को किया जाना है। इसके बाद ये लोग 1 अप्रैल से समिति के सभी सदस्यों के पास जाकर सरल ऐप और नमो ऐप डाऊनलोड कराएंगे।

इस दौरान अम्बिकेश पाण्डेय, तेज बहादुर पाल, शिवेश पाण्डेय, राजन मल्ल, यशवंत शाही,सतेन्द्र पाण्डेय, अंकित श्रीवास्तव, शुभम मणि त्रिपाठी, शैलेश शर्मा आदि रहे।

Related posts

उच्च प्राथमिक स्कूलों के बच्चों में वैज्ञानिक मनोवृत्ति का विकास करेगी योगी सरकार : ब्लॉक और जनपद स्तर के लिए बनी योजना

Shweta Sharma

Gorakhpur Siliguri Expressway : देवरिया, कुशीनगर और गोरखपुर के 111 गांवों की जमीन अधिग्रहित होगी, देखें तहसीलवार लिस्ट

Sunil Kumar Rai

Teachers Day 2022 : टीचर्स डे पर भाजपा ने शिक्षकों को किया सम्मानित, समाज में उनके योगदान को सराहा

Abhishek Kumar Rai

सीएम योगी का बड़ा फैसला : बिना हेलमेट ऑफिस आने वाले कर्मचारियों की रहेगी नो एंट्री, सड़क सुरक्षा पखवाड़ा चलाएगी सरकार

Sunil Kumar Rai

PUBG Killing in Deoria : देवरिया पुलिस ने मासूम संस्कार के हत्यारों को गिरफ्तार किया, PUBG खेलने के चक्कर में ली जान

Sunil Kumar Rai

रोटरी क्लब देवरिया ने लगाए पौधे : बच्चों को सौंपी ये बड़ी जिम्मेदारी, वितरित की सामग्री

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!