उत्तर प्रदेशखबरें

Sadhana Gupta death : सपा संरक्षक मुलायम सिंह की पत्नी साधना गुप्ता का निधन, सीएम योगी ने जताया दुख

Uttar Pradesh : समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के संस्थापक और संरक्षक मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता का शनिवार को निधन हो गया। वह बीमार चल रही थीं। फेफड़े में संक्रमण के चलते कुछ दिन पहले उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। साधना गुप्ता औरैया जिले के विधूना की रहने वाली थीं।

अंतिम सांस ली

अनुभवी चिकित्सकों की टीम लगातार उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रही थी। कुछ वक्त पहले तक उनकी हालत गंभीर बताई जा रही थी। उन्हें अस्पताल के आईसीयू यूनिट में रखा गया था। डॉक्टर्स के लगातार प्रयास और इलाज के बावजूद उनकी हालत लगातार बिगड़ती जा रही थी। आखिरकार उन्होंने शनिवार को अंतिम सांस ली।

लखनऊ लाया जाएगा

जानकारी के मुताबिक, साधना गुप्ता का पार्थिव शरीर नई दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचाया गया है। आज देर शाम तक उनका पार्थिव शरीर लखनऊ लाया जा सकता है। यहीं उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। साधना गुप्ता, अपर्णा यादव की सास हैं।

अत्यंत दु:खद है

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत सभी दलों के नेताओं ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उ.प्र. के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव जी की पत्नी श्रीमती साधना जी का निधन अत्यंत दु:खद है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान व उनके परिजनों को यह दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

दुख सहन करने की क्षमता दे

यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव जी की पत्नी श्रीमती साधना गुप्ता जी के निधन का दुखद समाचार मिला, प्रभू पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में जगह दे। आदरणीय श्री मुलायम सिंह जी और परिजनों को ये दुख सहन करने की क्षमता दे!

Related posts

राजस्व विभाग के अधिकारी फील्ड इंस्पेक्शन कर सुलझाएंगे मामले : डीएम ने दिए आदेश, अभियोजन की बैठक में ये बोले एसपी संकल्प शर्मा

Sunil Kumar Rai

डीएम की मानवीय पहल से डबडबाई असहाय पिता की आंखें : इस तरह जताया आभार

Sunil Kumar Rai

राज्य सूचना आयुक्त ने सुलझाए RTI के 165 प्रकरण : देवरिया में 24 फरवरी तक करेंगे सुनवाई

Laxmi Srivastava

Scholarship Application : इस तिथि तक भरना होगा स्कॉलरशिप फॉर्म, देरी हुई तो…

Harindra Kumar Rai

पहल : देवरिया की सभी ग्राम पंचायतों में लगाए जाएंगे 75 पौधे, 75 तालाबों का होगा निर्माण, जानें पूरा प्लान

Sunil Kumar Rai

बीएसए शालिनी श्रीवास्तव ने 7 स्कूलों का किया निरीक्षण : कोई विद्यालय मिला बंद तो कहीं प्रधानाचार्य चाबी लेकर रहे गायब

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!