खबरेंपूर्वांचल

VIDEO : कुशीनगर में अजय कुमार लल्लू ने जल सत्याग्रह किया, जयराम वर्मा के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की

Kushinagar News : देवरिया के ज्वेलरी कारोबारी जयराम वर्मा की कुशीनगर के पटहेरवा थाना क्षेत्र में उनकी दुकान में हुई हत्या के मामले के खुलासे को लेकर बेमियादी धरने पर बैठे कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू (Ajay Kumar Lallu) ने आज आंदोलन के 17वें दिन जल सत्याग्रह किया। उनके साथ सत्याग्रह में शामिल लोगों ने हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की। साथ ही सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

पिछले महीने हत्या हो गई थी

बताते चलें कि देवरिया के रामगुलामटोला के निवासी जयराम वर्मा कुशीनगर के नारायणपुर में सोने चांदी का कारोबार करते थे। 6 जून की रात को उनकी हत्या कर दी गई। 7 जून की सुबह बगल के दुकानदारों ने उनकी लाश देखी थी। इसकी सूचना पुलिस को दी गई थी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।

आक्रोश सभा में मांगा समर्थन

लेकिन इस हत्याकांड में अब तक कुशीनगर पुलिस (Kushinagar Police) के हाथ खाली हैं। जबकि हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू 23 जून से नारायणपुर कोठी में बेमियादी धरने पर बैठे हैं। शुक्रवार को उन्होंने बंसडीहा महंथ में आक्रोश सभा का भी आयोजन किया था। जिसमें लोगों का जन समर्थन मांगा था।

जल सत्याग्रह किया

लेकिन कुशीनगर पुलिस की उपेक्षा से नाराज पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने आज आंदोलन के 17वें दिन जल सत्याग्रह किया। उन्होंने अपने समर्थकों के साथ पानी में खड़े होकर जयराम वर्मा के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की। साथ ही उन्होंने कहा कि जो सरकार कानून व्यवस्था ना बनाए रख सके, वह निकम्मी है। व्यवस्था बेबस है। योगी सरकार को जनता की सुरक्षा से नहीं सिर्फ कुर्सी से मोह है।

जारी रहेगा आंदोलन

इससे पहले जयराम वर्मा हत्याकांड के खुलासे की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन के 15वें दिन उन्होंने भारी भीड़ के साथ नारायणपुर कोठी में मशाल जुलूस निकाला। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हत्या के 30 दिन बाद भी हत्याकांड का खुलासा ना होना योगी सरकार की गैर जिम्मेदाराना व्यवस्था दिखाती है। उन्होंने कहा कि जब तक हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

Related posts

देवरिया : गरीब कल्याण सम्मेलन में जुटेंगे 10 हजार लोग, सभी सांसद और विधायक लेंगे हिस्सा

Abhishek Kumar Rai

देवरिया : जिले में 2100 पुलिसकर्मी और 1100 होमगार्ड करेंगे बैलेट पेपर से मतदान, ये है प्रक्रिया

Abhishek Kumar Rai

बचाव की तैयारी : दो नदियों में जलस्तर बढ़ने से बढ़ा खतरा, सीएम योगी ने दर्जन भर जिलों के डीएम को दिए ये आदेश

Abhishek Kumar Rai

देवरिया से दुःखद खबर : आकाशीय बिजली गिरने से फिर दो की मौत, लगातार दूसरे दिन गई दो जानें, कई घरों को नुकसान

Abhishek Kumar Rai

यूपी के इस जिले में 2950 करोड़ का इंवेस्टमेंट करेंगे कारोबारी : 23 प्रस्तावों पर प्राधिकरण ने लगाई मुहर

Abhishek Kumar Rai

परिणीति चोपड़ा के सवाल पर हंस पड़े राघव चड्ढा : इस अंदाज में दिया जवाब

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!