खबरेंदेवरिया

बीएसए शालिनी श्रीवास्तव ने 7 स्कूलों का किया निरीक्षण : कोई विद्यालय मिला बंद तो कहीं प्रधानाचार्य चाबी लेकर रहे गायब

Deoria News : जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शालिनी श्रीवास्तव ने मंगलवार प्रातः 08 बजे से 10.30 बजे तक विकास क्षेत्र बनकटा में अवस्थित 07 परिषदीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें विद्यालयों में तमाम विसंगतियां मिलीं। उन्होंने लापरवाहों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जवाब तलब किया है।

स्कूल-1
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कम्पोजिट विद्यालय बंगरा बाजार बनकटा का निरीक्षण प्रातः 8:00 बजे किया। कुल नामांकन 276 बच्चों के सापेक्ष 85 बच्चे मौके पर उपस्थित पाये गये। यहां कुल 07 अध्यापक कार्यरत हैं। निरीक्षण के समय मौके पर 02 अध्यापक श्याम मनोहर गुप्ता एवं नूर आलम अंसारी उपस्थित पाये गये। प्रभारी प्रधानाध्यापक गणेश शाह अग्रिम हस्ताक्षर बनाकर अनुपस्थित थे। धीरेन्द्र सिंह सहायक अध्यापक, गिरिजेश मल्ल सहायक अध्यापक एवं उषा सिंह शिक्षा मित्र अनुपस्थित थे। एक अन्य सहायक अध्यापक कर्मवीर भारती द्वारा नियमानुसार पोर्टल से अवकाश लिया गया पाया गया।

नामांकन के सापेक्ष छात्र उपस्थित कम पाये जाने पर बीएसए ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। कायाकल्प के अन्तर्गत मात्र एक कमरे में टाइल्स लगा हुआ पाया गया, चहारदीवारी अपूर्ण पायी गयी। निरीक्षण में अनुपस्थित पाये जाने की दशा में बीएसए ने सभी अध्यापकों का एक दिन का वेतन कटौती की एवं निर्देशित किया कि उक्त के सम्बन्ध में अपना साक्ष्य सहित स्पष्टीकरण कार्यालय का उपलब्ध करायें।

स्कूल-2
प्राथमिक विद्यालय पड़री सुरवल प्रथम विकास क्षेत्र बनकटा निरीक्षण के समय प्रातः 8. 30 बजे बंद पाया गया। निरीक्षण के समय मात्र 10 बच्चे एवं एक सहायक अध्यापक अशोक कुमार यादव परिसर में उपस्थित पाये गये। प्रधानाध्यापक जिआउल्लाह अंसारी विद्यालय की चाभी अपने साथ लेकर अनुपस्थित थे। निरीक्षण के समय विद्यालय बंद पाये जाने की दशा में प्रधानाध्यापक जिआउल्लाह अंसारी का वेतन अग्रिम आदेश तक बाधित किया गया एवं निर्देशित किया गया कि विद्यालय बंद मिलने के सम्बन्ध में अपना सक्ष्य सहित स्पष्टीकरण तीन दिवस के अंदर उपलब्ध करायें।

स्कूल-3
उसके बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी शालिनी श्रीवास्तव ने संविलियन विद्यालय रहिमपुर का निरीक्षण किया, जहां सभी अध्यापक उपस्थित थे। अध्ययनरत बच्चों का अधिगम स्तर ठीक पाया गया। कक्षा 2 में अध्ययनरत् सलोनी ने हिन्दी की पुस्तक पढ़कर सुनाई। सभी अध्यापकों को निर्देशित किया गया कि बच्चों को प्रतिदिन होमवर्क दें तथा उनकी कॉपी चेक करें।

स्कूल-4
कम्पोजिट विद्यालय मिश्रौली के निरीक्षण में कुल नामांकित 237 के सापेक्ष 157 बच्चे उपस्थित पाये गये। इस विद्यालय के कुल 04 अध्यापक, 02 अनुदेशक एवं 01 अनुचर कार्यरत हैं। निरीक्षण के समय सहायक अध्यापक आलोक कुमार यादव अनुपस्थित पाये गये तथा सत्यवती गुप्ता 06 जुलाई 2023 से विद्यालय से बिना अवकाश स्वीकृत कराये अनुपस्थित पायी गयी। आशा देवी अनुदेशक 03 जुलाई 2023 से अद्यतन अनुपस्थित चल रही हैं। ऐसी दशा में उक्त दोनो अनुदेशकों का मानदेय अग्रिम आदेश तक बाधित किया गया तथा अनुपस्थित सहायक अध्यापक का एक दिन की वेतन कटौती की गई।

स्कूल-5
प्राथमिक विद्यालय टोला प्रेमराय के निरीक्षण में कुल नामांकित 76 बच्चों के सापेक्ष 55 बच्चें उपस्थित पाये गये। इस विद्यालय में कुल 02 सहायक अध्यापक एवं 01 शिक्षा मित्र कार्यरत है। निरीक्षण के समय सभी कर्मी उपस्थित थे। इस विद्यालय में ऑपरेशन कायाकल्प के अन्तर्गत कोई कार्य नहीं हुआ पाया गया। बच्चे यूनीफार्म में नहीं पाये गये। बच्चों का नामांकन एवं उपस्थित दोनों ही कम पाया गया तथा उपस्थित बच्चों की अधिगम क्षमता एवं गुणवत्ता बहुत ही खराब पायी गयी। निरीक्षण में पायी गयी कमियों के सापेक्ष प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण की माँग की गयी।

स्कूल-6
कम्पोजिट विद्यालय छपरा बुजुर्ग के निरीक्षण के समय कुल नामांकन 156 के सापेक्ष मौके पर 67 बच्चें उपस्थित पाये गये। निरीक्षण में कुल 07 सहायक अध्यापक एवं 02 शिक्षा मित्र कार्यरत हैं, जो उपस्थित पाये गये। विद्यालय में ग्रीन बोर्ड लगाने हेतु निर्देशित किया गया। यहां भी कायाकल्प से कार्य नहीं कराया गया है। कार्यरत अध्यापक के सापेक्ष विद्यालय में बच्चों का नामांकन कम पाया गया। साथ ही नामांकन के सापेक्ष भी बच्चो की उपस्थित बहुत ही कम पायी। बच्चों की अधिगम क्षमता भी न्यून पायी गयी। ऐसी दशा में नामांकन कम पाये जाने तथा बच्चों की अधिगम क्षमता कम पाये जाने के कारण सम्बन्धित प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण की माँग की गयी।

स्कूल-7
प्राथमिक विद्यालय बाघाछापर में कुल 45 बच्चे पंजीकृत पाये गये, जिसके सापेक्ष मौके पर मात्र 23 बच्चे उपस्थित पाये गये। इस विद्यालय में कुल 02 सहायक अध्यापक एवं 02 शिक्षा मित्र कार्यरत हैं। निरीक्षण के समय सभी अध्यापक / शिक्षा मित्र उपस्थित पाये गये। ऑपरेशन कायाकल्प के अन्तर्गत कोई कार्य नहीं कराया गया है। इस विद्यालय में बच्चों का नामांकन बहुत ही कम पाया गया। नामांकन के सापेक्ष बच्चों की उपस्थिति भी कम पायी गयी।। बच्चों की शिक्षा की गुणवत्ता भी मानकानुसार नहीं पायी गयी। कक्षा-कक्ष में प्रेरणा तालिका भी नही पाया गया। ऐसी दशा में समस्त अध्यापकों एवं शिक्षा मित्रों को निर्देशित किया गया कि निरीक्षण में पायी गयी कमियों को एक सप्ताह में दूर कराकर स्पष्टीकरण कार्यालय को उपलब्ध करायें।

Related posts

देवरिया के सभी 3241 आंगनवाड़ी केंद्रों पर लगाए जाएंगे सहजन के पेड़ : पढ़ें प्रशासन का पूरा प्लान

Sunil Kumar Rai

चुनाव आयोग के आदेशों की अवहेलना पड़ी भारी : देवरिया में 36 बीएलओ के खिलाफ कार्रवाई

Sunil Kumar Rai

मानसिक निराश्रितों का भी संरक्षण कर रही योगी सरकार : यूपी की 13 स्वैच्छिक संस्थाओं को पहली किस्त जारी

Sunil Kumar Rai

Deoria News : ब्लॉक दिवस में मिलीं 14 शिकायतें, सीडीओ रवींद्र कुमार ने लिया संज्ञान  

Abhishek Kumar Rai

Deoria News : जिला बार एसोसिएशन करेगा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का प्रचार-प्रसार, लिया ये संकल्प

Sunil Kumar Rai

गोवंश के लिए घरों में पहली रोटी बनाएंगे शहरवासी : गौ-ग्रास सेवा योजना के तहत शुरू हुआ अभियान, जानें पूरा प्लान

Rajeev Singh
error: Content is protected !!