खबरेंदेवरिया

पहल : देवरिया की सभी ग्राम पंचायतों में लगाए जाएंगे 75 पौधे, 75 तालाबों का होगा निर्माण, जानें पूरा प्लान

-डीएम की अध्यक्षता में जिला वृक्षारोपण, पर्यावरण एवं गंगा समिति की बैठक सम्पन्न

-कार्य योजनानुसार सभी विभागों को कार्य किये जाने के दिए गए निर्देश

-अपेक्षित सूचनाओं को शनिवार तक प्रत्येक दशा में उपलब्ध कराएं अधिकारी-डीएम

Deoria News : जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह (DM Jitendra Pratap Singh IAS) की अध्यक्षता में जिला वृक्षारोपण, पर्यावरण एवं गंगा समिति की बैठक विकास भवन के गांधी सभागार में आयोजित हुई। इस दौरान सभी जुड़ें विभागों को अन्तर्विभागीय समन्वय के साथ विभागों के साथ आवंटित लक्ष्यपूर्ति के लिए अभी से कार्ययोजना बना कर कार्य किये जाने के निर्देश जिलाधिकारी ने दिया। साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि जिन बिन्दुओं पर सूचना अपेक्षित है, उसे अधिकारी शनिवार तक तत्कालिक रुप में उपलब्ध करायेगें।

जिलाधिकारी ने वर्तमान सत्र में वृक्षारोपण के लिए स्थल चयन व किस प्रजाति के पौधे लगाये जाने है, उसकी संख्यानुसार सूची प्रत्येक दशा में उपलब्ध कराये जाने का आदेश दिया है। उन्होंने यह भी कहा है कि लो लैण्ड एवं जमीन के प्रकृति अनुसार ही पौधे का चयन करें। अमृत वन तथा अमृत सरोवर को एकीकृत कर मनरेगा विभाग को इसका सफल क्रियान्वयन कराये जाने का निर्देश दिया।

पौधे लगाए जाएंगे

अमृत वन योजना के तहत सभी ग्राम पंचायतों में 75 पौधे लगाये जायेंगे तथा अमृत सरोवर के तहत 75 तालाबों का निर्माण मनरेगा के तहत कराया जा रहा है। डीएम ने 10 तालाबों को प्रत्येक दशा में 20 जून तक पूरा किये जाने तथा उसका निरीक्षण कराये जाने का निर्देश डीसी मनरेगा को दिया। 05 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रत्येक ग्राम पंचायत में हरी शंकरी पौधे यथा- पिपल, बरगद, पाकड़ लगाया जाना है। इसके लिये भी उन्होंने निर्देश दिया कि इन सभी कार्य बिन्दुओं की कार्य योजना तैयार कर उसका सफलतम क्रियान्वयन कराया जाये।

गठन कर सूचना देंगे

गंगा समिति के तहत घाघरा व राप्ती नदी के किनारे के गांवों में गंगा गांव सेवा समिति का गठन किया जाना है। जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिया कि इस समिति का गठन करा कर उसकी सूचना उपलब्ध करायें। उन्होने  प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण तथा पर्यावरण संतुलन के लिए ही सभी आवश्यक एहतियाती उपायों को अपनाये जाने पर बल दिया।

पालन कराया जाएगा

इस बैठक में डीएफओ विकाश यादव ने एजेन्डा बिन्दुओं को प्रस्तुत किया तथा सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी को आशवस्त किया कि जो भी सुझाव व निर्देश प्राप्त हुए है, उसका अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जायेगा।

ये रहे मौजूद

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार, एडीएम प्रशासन कुंवर पंकज, सीआरओ अमृत लाल बिन्द, सीएमओ डॉ आलोक पाण्डेय, डीसी मनरेगा बीएस राय, डीडीओ श्रवण कुमार राय, बीएसए सन्तोष राय,  एआरटीओ राजीव चतुर्वेदी, अधिशासी अभियंता पीडब्लूडी कमल किशोर, जल निगम पी के चौरसिया, डीआईओएस देवेन्द्र गुप्ता, डीपीओ कृष्णकान्त राय, ईओ रोहित सिंह सहित अन्य अधिशासी अधिकारी व जुडे अन्य विभागों के अधिकारी, कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

Related posts

DEORIA : देवरिया के 60 ग्राम पंचायतों में समूहों का गठन करेगी सीआरपी टीम, बीडीओ विवेकानंद मिश्र ने किया रवाना

Satyendra Kr Vishwakarma

देवरिया खाद्य विभाग की अपील : स्ट्रीट फूड और आइसक्रीम खाने से बचें, पूरे शहर में चला अभियान, टेस्ट के लिए भेजे गए सैंपल

Satyendra Kr Vishwakarma

Death Anniversary : कल्याण सिंह की पहली पुण्यतिथि पर देवरिया भाजपा ने दी श्रद्धांजलि, बाबू जी को किया याद

Abhishek Kumar Rai

Dhanteras 2022 : धनतेरस पर मानव स्थली पब्लिक स्कूल में हुईं विभिन्न प्रतियोगिताएं, विजेता टीमों को मिला पुरस्कार

Sunil Kumar Rai

पिछड़े वर्ग के अधिकारों को लेकर कोई समझौता नहीं : सांसद रविंद्र कुशवाहा

Abhishek Kumar Rai

Ayodhya Traffic Update : दीपोत्सव पर अयोध्या में कई मार्गों पर डायवर्जन, पार्किंग के लिए भी स्थान तय, जाने से पहले जान लें

Satyendra Kr Vishwakarma
error: Content is protected !!