खबरेंदेवरिया

डीएम की मानवीय पहल से डबडबाई असहाय पिता की आंखें : इस तरह जताया आभार

Deoria News : जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने एक मानवीय पहल की है। धनाभाव से जूझ रहे एक पिता को अपनी पुत्री की शादी करने के लिए डीएम ने एक लाख रुपये का चेक सौंपा है। जिलाधिकारी की इस दरियादिली की हर शख़्स प्रशंसा कर रहा है।

डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, हर्निया सहित कई बीमारियों से जूझ रहे गढ़वा मिश्र निवासी विश्राम कुमार को कुछ सूझ नहीं रहा था। 21 जनवरी को बेटी की शादी चुरिया निवासी महेंद्र कुमार पुत्र रामलाल फेंकन से होने वाली है और शादी की तैयारी बिल्कुल नहीं हो पाई थी।खराब सेहत की वजह से कई दिन तक अस्पताल में एडमिट थे। अभी हाल ही में उनको डिस्चार्ज किया गया है। वे खुद को आर्थिक और शारीरिक रूप से वे अक्षम महसूस कर रहे थे।

उन्हें कुछ समझ में नहीं आ रहा था कि आखिर 21 तारीख को बिना किसी तैयारी के वे अपनी बेटी का कन्यादान कैसे करेंगे। इसी बीच वन स्टॉप सेंटर की टीम ने जिलाधिकारी को विश्राम कुमार की सेहत और खराब सेहत की जानकारी दी। डीएम ने पूरी संजीदगी के साथ प्रकरण को लिया और आज एक लाख रुपये का चेक विश्राम कुमार को सौंपा। डीएम ने हर संभव सहयोग के लिए आश्वस्त किया और शादी के लिए शुभकामनाएं भी दी।

इस मानवीय पहल से अभिभूत विश्राम कुमार ने डबडबाई आंखों से जिलाधिकारी का तहे दिल से आभार वक्त किया। उन्होंने कहा कि डीएम साहब ने बहुत मुश्किल समय में उनकी मदद की है। वे वाकई पूरे जनपद के अभिभावक है। उन्होंने जिलाधिकारी को 21 जनवरी को अपनी बेटी की शादी में आशीर्वाद देने के लिए आमंत्रित भी किया।

Related posts

तैयारी : देवरिया के सभी उर्वरक बिक्री केन्द्रों की जानकारी जुटाएगा प्रशासन, सीडीओ ने अधिकारियों को दी जिम्मेदारी

Sunil Kumar Rai

Deoria News : देवरिया और बलिया सहित दो दर्जन जिलों में 15 अक्टूबर से शुरू होगी फसल खरीद, मंत्रिपरिषद ने प्रस्ताव को दी मंजूरी

Abhishek Kumar Rai

बड़ी खबर : इन लोगों की जांच कराएगी योगी सरकार, गन्ना पर्ची की कालाबाजारी करने वालों पर होगी कार्रवाई

Sunil Kumar Rai

नियुक्ति : प्रधान संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्र बने भाजपा के जिला उपाध्यक्ष, निकाय चुनाव में दिखाएंगे दम

Sunil Kumar Rai

Deoria Nagar Palika Election : भाजपा ने नगर पालिका चुनाव के लिए घोषित किए वार्ड प्रभारी, इनको मिली जिम्मेदारी

Abhishek Kumar Rai

मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने की वृहद वृक्षारोपण-2023 की समीक्षा : अधिकारियों को दिए ये आदेश

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!