उत्तर प्रदेशखबरें

सराहनीय : रालोद विधायक निधि का 35 प्रतिशत से अधिक अनुसूचित जाति के कल्याण पर खर्च करेंगे, जयंत चौधरी ने भेजा खत

Uttar Pradesh : राष्ट्रीय लोक दल (Rashtriya Lok Dal) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत सिंह (Jayant Singh) ने अपने सभी विधायकों को कहा है कि क्षेत्रीय विकास निधि में से 35% से अधिक अनुसूचित जाति वर्ग के कल्याण पर खर्च किए जाएं। इस संबंध में उन्होंने बुढाना से रालोद के विधायक और विधानमंडल में राष्ट्रीय लोक दल के नेता राजपाल बालियान को पत्र लिखा है।

सुधार संभव नहीं है

जयंत चौधरी ने कहा है कि राष्ट्रीय लोक दल के सभी कार्यकर्ता सामाजिक न्याय में अटूट विश्वास रखते हैं। हमारा मानना है कि जब तक समाज के कमजोर और वंचित तबके तक अधिक से अधिक सरकारी योजना का लाभ न पहुंचे, तब तक बड़े सामाजिक सुधार एवं सकारात्मक परिवर्तन संभव नहीं हैं। इसी उद्देश्य से विचार किया गया है कि दल के विधायकों की क्षेत्रीय विकास निधि में से 35% से अधिक क्षेत्र के अनुसूचित जाति वर्ग के कल्याण पर खर्च करें।

सदन में उठाएं आवाज

उन्होंने आगे लिखा है कि, आप विधानमंडल दल के अध्यक्ष के नाते खुद प्रयास करें और सभी राष्ट्रीय लोकदल के विधायकों को निर्देशित करें कि अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग के मुद्दे लगातार सदन में उठाएं। उन पर होने वाले उत्पीड़न पर पैनी नजर रखें और उन्हें न्याय दिलाने का प्रयास करें।

मुख्यधारा में लाना है

जयंत चौधरी ने कहा है कि रालोद ने विधानसभा चुनाव से पहले न्याय यात्रा के माध्यम से उत्तर प्रदेश के अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों के गांव और आवासीय क्षेत्रों की दयनीय स्थिति देखी। पार्टी लगातार बहुजन उदय अभियान के तहत ज्यादा से ज्यादा बहुजन समाज के लोगों को मुख्यधारा में लाने का प्रयास कर रही है।

सहयोग करेंगे

उन्होंने लिखा है, “उम्मीद है, हम सब मिलकर समाज में पनप रही असमानता को मिटायेंगे तथा वंचित समाज की आवाज बनेंगे। चौधरी चरण सिंह और मेरे पिता स्वर्गीय चौधरी अजीत सिंह की विचारधारा को जन- जन तक पहुंचाने में आप सहयोग करेंगे।”

Related posts

सीएम योगी ने जंगल कौड़िया और चरगांवा पीकू यूनिट का किया उद्घाटन : 5 लाख लोगों को मिलेगा लाभ

Sunil Kumar Rai

बड़ी खबर : सीएम योगी आदित्यनाथ 17 अक्टूबर को इन दो जिलों का दौरा करेंगे, करोड़ों की योजनाएं लोगों को सौंपेंगे, पूरी जानकारी

Satyendra Kr Vishwakarma

यूपी में 50000 युवाओं को मिलेगा पॉलीटेक्निक में प्रवेश : योगी सरकार ने कॉलेजों में निर्धारित की सीटों की संख्या

Sunil Kumar Rai

देवरिया में 6 नगर पंचायत अध्यक्ष सीटें महिलाओं के लिए रिजर्व : यूपी की 544 नगर पंचायतों की लिस्ट जारी, पढ़ें

Abhishek Kumar Rai

DEORIA : ‘दिमागी बुखार जानलेवा हो सकता है, इस उम्र वर्ग को ज्यादा खतरा,’ डीएम ने बताए बीमारी से बचाव के उपाय

Sunil Kumar Rai

नगर निकायों में प्रचंड बहुमत दिलाएंगे किसान प्रतिनिधि : कामेश्वर सिंह

Rajeev Singh
error: Content is protected !!