खबरेंदेवरिया

29 करोड़ से तैयार होगा भागलपुर-पिंडी रोड : मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम और सांसद रविंदर कुशवाहा ने किया भूमिपूजन

Deoria News : सलेमपुर के रेवली चौराहे पर आयोजित ऐतिहासिक भागलपुर से पिण्डी मार्ग का भूमिपूजन राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम और सलेमपुर सांसद रविन्दर कुशवाहा ने किया। यह सड़क 9 किलोमीटर की है और इस पर उनतीस करोड़ सत्तासी लाख नौ हजार रुपये स्वीकृत हुआ है।

राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी जी की नीतियों का लोहा विश्व के सभी देश मानने लगे हैं। सरकार ग्रामीण अंचल के विकास के लिए कृत संकल्पित है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में आज सड़कें गड्डा मुक्त हैं। संपर्क मार्गों से लेकर हाईवे पर वाहन चालक आसानी से वाहनों को चला सकता है। उन्होंने कहा कि लोग आज विकास की सरकार के नाम से जाने जाने वाली भाजपा सरकार पर विश्वास कर रहे हैं।

सांसद रविन्दर कुशवाहा ने कहा कि पूर्व की सरकार में लोग मूलभूत सुविधाओं से वंचित रह जाते थे, लेकिन हमारी डबल इंजन की मोदी सरकार और योगी सरकार ने जाति-धर्म को नही देखा जो भी पात्र व्यक्ति है। उन्हें सीधे योजना का लाभ देने का कार्य किया जा रहा है। प्रधानमंत्री की सोच है सबका साथ सबका विकास।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष पण्डित गिरीश चन्द्र तिवारी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमित सिंह बबलू, बलबीर सिंह दादा, अमरेश सिंह, मण्डल अध्यक्ष अभय सिंह विशेन, रामेश्वर सिंह, मिथिलेश बाबा, अरुण सिंह, राहुल सिंह, अशोक कुशवाहा, सत्यप्रकाश सिंह, ओमप्रकाश मोदनवाल, शमशुद्दीन अंसारी, विकास सिंह परमार, संजय कुशवाहा, प्रकाश पाण्डेय, कान्हा पाण्डेय, अनूप उपाध्याय, राजेश शाह, सुनील स्नेही आदि मौजूद रहे।

Related posts

Deoria News : महापरिनिर्वाण दिवस पर याद किए गए बाबा साहब, डीएम एपी सिंह ने दी श्रद्धांजलि

Rajeev Singh

यूपी के इन 9 महलों और हवेलियों में खुलेंगे फाइव स्टार होटल : प्राचीन धरोहर भवनों का कायाकल्प करेगी योगी सरकार

Rajeev Singh

खेलों पर 200 करोड़ खर्च करेगी योगी सरकार : उत्तर प्रदेश खेल विकास कोष से बदलेंगी सुविधाएं

Rajeev Singh

VIDEO : ‘हर जगह कमीशन खाओगे क्या ?’ भैंसाडाबर गौ-आश्रय स्थल में गड़बड़ी पर भड़के डीएम, 3 अधिकारियों पर एक्शन

Sunil Kumar Rai

देवरिया में 2 महीने के लिए धारा 144 लागू : प्रशासन ने इन वजहों से लिया फैसला, पढ़ें सभी प्रतिबंध

Pushpanjali Srivastava

Delhi-Dehradun Expressway पर बन रहा एशिया का सबसे लंबा और ऊंचा वन्यजीव गलियारा, पढ़ें पूरी खासियत

Harindra Kumar Rai
error: Content is protected !!