खबरेंदेवरिया

DEORIA : डीएम ने टॉपर अंशु यादव को किया सम्मानित, कहा- देवरिया देवभूमि है, यहां शिक्षा की कमी नहीं

-डीएम की अध्यक्षता में प्रधानाचार्य संगोष्ठी टाउन हॉल ऑडिटोरियम में संपन्न

-शिक्षा से जुड़ी विभिन्न योजनाओं पर डाला गया प्रकाश

Deoria News : प्रदेश में शिक्षा क्षेत्र में संचालित सरकार की योजनाओं के संबंध में जन जागरूकता बढ़ाने एवं पठन-पाठन स्तरोन्नयन विषयक प्रधानाचार्य संगोष्ठी टाउन हॉल ऑडिटोरियम में जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (DM Jitendra Pratap Singh IAS) की अध्यक्षता में आयोजित हुई।

इस दौरान जनपद में हाई स्कूल की परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने तथा प्रदेश में टॉप टेन रैंक में आने वाली छात्रा अंशु यादव को जिलाधिकारी ने स्मृति चिन्ह देकर प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर सरकार की संचालित शिक्षा से जुड़ी विभिन्न योजनाओं पर व्यापक विचार-विमर्श किया गया तथा उसे शत प्रतिशत छात्रों व शिक्षण संस्थाओं तक पहुंचाए जाने पर जोर दिया गया।

शिक्षा की कमी नहीं है

जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद देवरिया देवभूमि है, इसमें शिक्षा की कमी नहीं है। एक से एक बौद्धिक व विद्वान प्रबुद्ध जन हुए हैं, जो देश विदेश में जनपद का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने शिक्षा जगत से जुड़े सभी शिक्षकों, प्रधानाचार्य से अपेक्षा करते हुए कहा कि बच्चों को अच्छी तालीम दें। उनमें उनके अभिरुचि अनुसार उन्हें दक्ष व कुशल बनाएं, जिससे कि वे अपना तथा परिवार, समाज व जनपद का नाम अंतरराष्ट्रीय क्षितिज पर गौरवान्वित कर सकें। उन्होंने कहा कि शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए तमाम योजनाएं संचालित हैं। उन सभी योजनाओं का अक्षरश: लाभ बच्चों को मिले, यह प्रमुख रूप से सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

प्रकाश डाला गया

आयोजित इस संगोष्ठी में प्रधानाचार्य एवं शिक्षक जगत से जुड़े लोगों ने अपने-अपने सुझाव भी दिए। आए सभी सुझावों का समाधान किए जाने का आश्वासन दिया गया। इस दौरान  मिशन शक्ति से जुड़े जैसे कन्या सुमंगला योजना, छात्रवृत्ति योजना, खेलकूद, अभ्युदय योजना, शिक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों पर व्यापकता से प्रकाश डाला गया।

संपर्क कर सकते हैं    

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ इंस्पायर्ड अवार्ड योजना, राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान, ऑनलाइन शिक्षा आदि योजनाओं पर व्यापक चर्चा किया गया। मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री अभ्युदय योजनान्तर्गत जो भी विषय विशेषज्ञ छात्रों को पढ़ाना चाहते है, जिला समाज कल्याण अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं। 

कोताही नहीं बरती जाएगी

कार्यक्रम के अंत में जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। सभी को यह आश्वस्त किया गया कि जो भी योजनाएं संचालित हैं, वह शत प्रतिशत विद्यालयों व शिक्षा जगत तक पहुंचाए जाने का कार्य किया जाएगा। इसमें कहीं कोई कोताही नहीं बरती जाएगी।

इन्होंने लिया हिस्सा  

संगोष्ठी में जिला समाज कल्याण अधिकारी जैसवार लाल बहादुर, जिला प्रोबेशन अधिकारी अनिल कुमार सोनकर, एडीआईओएस/ उप प्रधानाचार्य महेंद्र प्रसाद सहित अन्य संबंधित माध्यमिक शिक्षा से जुड़े अधिकारी, कर्मचारी, प्रधानाचार्य आदि मौजूद रहे।

Related posts

Indian Railways Income : यात्री किराए से रेलवे की आय में 76 प्रतिशत की वृद्धि, अनारक्षित टिकट खरीद में रिकॉर्ड इजाफा

Harindra Kumar Rai

डीएम ने कम्बाइन हार्वेस्टर इस्तेमाल के दिए निर्देश : पराली प्रबंधन के लिए उड़नदस्ते गठित, प्रधान और लेखपाल व्हॉट्सग्रुप में देंगे जानकारी

Sunil Kumar Rai

डीएम और एसपी ने बांटा कंबल : खिले बुजुर्गों के चेहरे, रेड क्रॉस सोसाइटी देवरिया चला रही अभियान

Abhishek Kumar Rai

मूर्ति विसर्जन को तैयार देवरिया के घाट : डीएम और एसपी ने देखीं तैयारियां, रहेंगे ये खास प्रबंध

Rajeev Singh

Deoria News : मुख्य विकास अधिकारी ने आधा दर्जन गांवों का किया दौरा, दो कर्मियों पर कार्रवाई, इस वजह से हुआ एक्शन

Sunil Kumar Rai

अल्टीमेटम : मांगे पूरी नहीं हुईं तो एनपीसीएल का काम बाधित करेंगे किसान, एकता संघ ने दी ये चेतावनी

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!