खबरेंदेवरिया

BREAKING : देवरिया में ट्रक की टक्कर से 2 युवकों की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने शव सड़क पर रख कर की ये मांग

Deoria News : देवरिया जिले के तरकुलवा थाना (Tarkulwa Thana) क्षेत्र के सोनहुला रामनगर चौराहे पर आज एक ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल है, उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से गुस्साए ग्रामीण सड़क पर उतर आए।

इलाज चल रहा है

जनपद के तरकुलवा थाना क्षेत्र के सोनहुला रामनगर चौराहे पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक ट्रक की चपेट में बाइक सवार तीन युवक आ गए। हादसे में मुंडेरा बाबू गांव निवासी आरिफ अंसारी पुत्र अनीस अंसारी और सूरज रावत पुत्र हीरा रावत की मौत हो गई। एक अन्य युवक गंभीर रूप से जख्मी हुआ है। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे फौरन जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

सड़क बाधित कर दी

घटना की जानकारी होते ही मृतकों के परिजनों समेत कई गांवों के सैकड़ों लोग घटनास्थल पर पहुंच गए और शव को मुख्य मार्ग पर रख कर सड़क बाधित कर  दिया। इस वजह से भीषण जाम की समस्या बन गई। सूचना मिलने पर तरकुलवा थाना प्रभारी टीजे सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे।

काफी देर बाद माने

उन्होंने परिजनों को काफी समझाया बुझाया। लेकिन गुस्साए ग्रामीण कार्रवाई की मांग करते रहे। काफी देर तक मान-मनौवल के बाद आखिर परिजन माने तो पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। दोनों परिवारों में मातम मचा हुआ है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। पूरा गांव उनके इस गम में गमगीन है।

Related posts

UP Election-2022 : सीएम योगी ने सपा और आतंकवाद का जोड़ा रिश्ता, दिया ये बड़ा बयान

Satyendra Kr Vishwakarma

DEORIA BREAKING : हर्ष फायरिंग मामले में डीएम ने शस्त्र लाइसेंस निरस्त किया, हथियार फौरन जमा कराने के दिए आदेश, जानें पूरा प्रकरण

Sunil Kumar Rai

अमृत डोज महाअभियान : देवरिया में एक लाख लोगों को लगाया जाएगा बूस्टर डोज, डीएम ने 525 टीमें गठित की, पढ़ें पूरी तैयारी

Sunil Kumar Rai

BBC पर इनकम टैक्स की छापेमारी : विपक्ष ने बताया अघोषित आपातकाल, पढ़ें पूरा मामला

Pushpanjali Srivastava

25 फरवरी को होगी कृषि यंत्रों की बुकिंग : अपना रोजगार स्टार्ट करने का भी मिल रहा मौका, डायल करें ये नंबर

Laxmi Srivastava

किसानों के साथ खड़ी यूपी सरकार, नहीं होने देंगे किसी का नुकसान : सीएम योगी

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!