खबरेंदेवरिया

Nagar Panchayat Election : भाजपा की बूथ विजय यात्रा होगी ऐतिहासिक, प्रभारी बोले-विपक्षी पहले ही मान लेंगे हार

Deoria News : भारतीय जनता पार्टी गौरीबाजार नगर पंचायत (Gauribazar Nagar Panchayat) के वार्ड संयोजकों, प्रभारियों और बूथ प्रमुखों की बैठक बस स्टैण्ड परिसर में हुयी। बैठक में पार्टी के आगामी कार्यक्रमों और 16 नवम्बर को गौरीबाजार में निकलने वाली बूथ विजय यात्रा की तैयारी पर चर्चा की गई।

बैठक को सम्बोधित करते हुये जिला उपाध्यक्ष भाजपा, प्रभारी नगर पंचायत गौरीबाजार राजेश कुमार मिश्र ने कहा कि निकाय चुनाव से पहले गौरीबाजार में भाजपा के पक्ष में एक विजयी माहौल तैयार करने के लिये 16 नवम्बर को सुबह 10 बजे से रामपुर चौराहे से कम से कम एक हजार लोगों की संख्या में पार्टी के झण्डा, बैनर के साथ बूथ विजय पद यात्रा निकाली जायेगी।

यह बूथ विजय पद यात्रा गौरीबाजार के हर वार्डो में पैदल निकलेगी। बूथ विजय पद यात्रा ऐतिहासिक होगी। इस यात्रा के बाद विरोधी अपने आप को चुनाव से पहले ही हारा हुआ मान लेंगे।

मण्डल अध्यक्ष बृजेश गुप्ता ने कहा कि इस यात्रा में हर वार्ड से कम से कम 50 लोग आएं, इसके लिये सभी वार्ड प्रभारियों, वार्ड संयोजकों, मण्डल के पदाधिकारियों के अलावा पार्टी से चुनाव लड़ने वाले इच्छुक लोगों के जिम्मे लगा दिया गया है। वे सभी लोग आज कल में जनता से सम्पर्क कर उन्हें यात्रा में शामिल होने के लिये आमंत्रित करें।

इस दौरान भाजपा मीडिया प्रभारी अम्बिकेश पाण्डेय, चुनाव संयोजक रमेश गुप्ता, आदित्य सिंह, विनय जायसवाल, दिनेश पाण्डेय, देवीशरण जायसवाल, मदन मोहन जायसवाल, नीलाभ सिंह, सुनील सिंह, जगरनाथ श्रीवास्तव, प्रिन्स पाण्डेय, घनश्याम, कपिलदेव सिंह, प्रदीप मद्धेशिया, सत्यम सिंह, विजय सिंह, कमलेश आदि रहे।

Related posts

BIG NEWS : देवरिया में अपहरण के आरोपी की संपत्ति कुर्क होगी, पुलिस ने नोटिस चस्पा किया, जानें पूरा मामला

Sunil Kumar Rai

रिपोर्ट : विनिर्माण क्षेत्र में सबसे ज्यादा 39 फीसदी कामगारों को मिला रोजगार, 9 सेक्टर में करीब 2 लाख लोगों की कमी, पूरी जानकारी

Satyendra Kr Vishwakarma

World Dairy Summit 2022 : साल 1974 के बाद यूपी में आज से वर्ल्ड डेयरी समिट का होगा शुभारंभ, 46 देश लेंगे हिस्सा, मुख्यमंत्री ने परखीं तैयारियां

Abhishek Kumar Rai

नीति आयोग की बैठक में बोले सीएम योगी : पीएम मोदी के मंत्र से यूपी बना उद्योगों का ड्रीम डेस्टिनेशन, गिनाईं उपलब्धियां

Rajeev Singh

यूपी : गन्ना उत्पादन बढ़ाने पर काम करेगी योगी सरकार, 100 दिन में आवारा पशुओं से मिलेगी राहत, जानें कैसे

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!