खबरेंदेवरिया

देवरिया में मुफ्त पॉपकार्न मेकिंग मशीनों का होगा वितरण : जानें कौन कर सकेगा आवेदन

Deoria News : जिला ग्रामोद्योग अधिकारी अभय कुमार सिंह ने बताया है कि उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड से खादी नीति के अन्तर्गत पॉपकार्न मेकिंग मशीनों का वितरण किया जाना है। इसमें जनपद देवरिया को 10 पॉपकार्न मेकिंग मशीनों का लक्ष्य प्राप्त हुआ है।

पॉपकार्न बनाने वाले भुर्जी समाज के कारीगर एवं इस उद्योग में रूचि रखने वाले अन्य व्यक्तियों को पॉपकार्न मेंकिग मशीन निःशुल्क उपलब्ध कराया जाना है।

इस योजना में प्रत्येक परिवार से एक ही व्यक्ति को आवेदन जमा करना होगा। पूर्व में किसी भी सरकारी संस्थान के माध्यम से जिस परिवार में पॉपकार्न मेंकिग मशीन का लाभ मिल चुका है, उस परिवार का कोई भी अभ्यर्थी लाभ नहीं उठा सकता है। यह योजना पूर्णतः आनलाइन है, जिसका वेबसाइट http://upkvib.gov.in/ है।

विस्तृत जानकारी के लिए इच्छुक उप्र खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के जिला ग्रामोद्योग कार्यालय जिला पंचायत भवन प्रथम तल देवरिया से सम्पर्क कर आवेदन पत्र 25 जुलाई तक जमा कर सकते हैं। फार्म के साथ फोटो, आधार कार्ड, राशन कार्ड, शैक्षिक योग्यता, निवास प्रमाण पत्र एवं जाति प्रमाण-पत्र की प्रति संलग्न करना अनिवार्य होगा।

Related posts

रूस-यूक्रेन युद्ध : कोरोना से उबर रहे कारोबार पर पड़ेगा असर, कीमतें बढ़ने से बिगड़ेंगे हालात, जानें क्या बोले कारोबारी

Satyendra Kr Vishwakarma

सीएम योगी का बड़ा आदेश : समय से 15 दिन पहले बिक्री केंद्रों पर उपलब्ध रहे बीज, समय-सारिणी भी घोषित

Sunil Kumar Rai

देवरिया-पकड़ी मार्ग अपडेट : लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद से एमएलए शलभ मणि त्रिपाठी ने किया ये आग्रह, जानें कब शुरू होगा सड़क का काम

Sunil Kumar Rai

बेहतर प्रदर्शन करने वाले यूपी के आकांक्षात्मक विकास खंडों को मिलेगा पुरस्कार : योगी सरकार ने की ये पहल

Abhishek Kumar Rai

भारी बरसात और आकाशीय बिजली से यूपी में 34 लोगों की मौत : सीएम योगी ने जताया दुःख, दिए ये आदेश

Sunil Kumar Rai

Amrit Mahotsav Tiranga March : मुख्यमंत्री ने तीन दिन चले तिरंगा मार्च का किया समापन, होमगार्ड्स के योगदान को सराहा

Harindra Kumar Rai
error: Content is protected !!