खबरेंदेवरिया

BREAKING : देवरिया के अध्यापक खुर्शीद अहमद को राष्ट्रपति देंगी राष्ट्रीय पुरस्कार, 46 शिक्षकों में यूपी के इकलौते विजेता, देखें पूरी लिस्ट

Deoria News : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) 5 सितंबर 2022 को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में 46 शिक्षकों को वर्ष 2022 के राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान करेंगी।

सहवा में तैनात हैं

राष्ट्रपति पुरस्कार पाने वालों की सूची में उत्तर प्रदेश से सिर्फ एक नाम देवरिया जिले से है। जनपद के कंपोजिट स्कूल सहवा (Composite School Sahawa) में तैनात अध्यापक खुर्शीद अहमद को पूरे राज्य में अकेले इस पुरस्कार के लिए चुना गया है। यह देवरिया के लिए बड़ी उपलब्धि है।

जनपद खुशी मना रहा है

खुर्शीद अहमद के राष्ट्रीय पुरस्कारों की सूची में जगह बनाने से पूरा जनपद खुशी मना रहा है। देवरिया के बेसिक शिक्षा अधिकारी हरिश्चंद्र नाथ, जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (Jitendra Pratap Singh IAS) और अन्य वरिष्ठ अफसरों तथा जनप्रतिनिधियों ने उन्हें इस पुरस्कार के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

परिलक्षित होने लगा है

यह पुरस्कार इसलिए भी खास हो जाता है, क्योंकि पूरे उत्तर प्रदेश में अकेले देवरिया से खुर्शीद अहमद का चयन हुआ है। इससे पता चलता है कि जनपद में बेसिक शिक्षा की क्वालिटी में सुधार परिलक्षित होने लगा है। वह अपनी शिक्षण शैली की वजह से छात्रों में खासे पसंद किए जाते हैं। उनके शिक्षण का तरीका बेहद सहज और सरल है।

पारदर्शी तरीके से किया जाता है

शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षा मंत्रालय का स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग प्रति वर्ष 5 सिंतबर को एक राष्ट्रीय समारोह का आयोजन करता है, जिसमें देश के सर्वश्रेष्ठ शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं। पुरस्कारों के लिए शिक्षकों का चयन ऑनलाइन तीन स्तरीय चयन प्रक्रिया के जरिए पारदर्शी तरीके से किया जाता है।

शिक्षकों का सम्मान करना है

शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान करने का उद्देश्य देश के शिक्षकों के अनूठे योगदान को रेखांकित करना और ऐसे शिक्षकों का सम्मान करना है, जिन्होंने अपनी प्रतिबद्धता व परिश्रम से न सिर्फ स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार किया है बल्कि अपने छात्रों के जीवन को भी समृद्ध किया है।

Live देख सकते हैं

इस कार्यक्रम का दूरदर्शन और शिक्षा मंत्रालय के स्वयं प्रभा चैनल पर सीधा प्रसारण किया जाएगा और इसे https://webcast.gov.in/moe पर भी देखा जा सकता है।

Related posts

स्वतंत्रता दिवस पर 9 करोड़ ग्रामीणों को नल से जल का तोहफा देगी योगी सरकार : यूपी ने सर्वाधिक कनेक्शन देने का बनाया रिकॉर्ड

Rajeev Singh

देवरिया : भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता आज मशाल जुलूस निकाल कर जताएंगे विरोध, जानें वजह

Sunil Kumar Rai

बीजेपी नेता ने अधिवक्ता की नीयत पर उठाए सवाल : कहा-राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम की छवि को धूमिल करने की हो रही नाकाम कोशिश, जानें पूरा प्रकरण

Sunil Kumar Rai

लाखों लोगों को करना होगा इंतजार ! देवरिया में 310 में से तैयार हुईं सिर्फ 16 डीपीआर, दो कंपनियां मिल कर महज 3500 घरों तक पहुंचा रहीं पाइप

Sunil Kumar Rai

लीलापुर आईटीआई की डेडलाइन खत्म और काम अधूरा : नाराज डीएम ने लगाई फटकार, ईंटों की होगी जांच

Rajeev Singh

बरियारपुर पीएचसी पर फार्मासिस्ट मिला अनुपस्थित : डीएम ने मांगा जवाब, एसपी संग थाना भवन का किया निरीक्षण

Satyendra Kr Vishwakarma
error: Content is protected !!