खबरेंपूर्वांचल

खास खबर : 3 एकड़ में बने इस किचन में रोज 1 लाख बच्चों का बनेगा खाना, एक घंटे में बनेंगी 40 हजार रोटियां, जानें सभी खासियत

Uttar Pradesh : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने गुरुवार को जनपद वाराणसी भ्रमण के दौरान अर्दली बाजार स्थित एलटी कॉलेज परिसर में स्थापित अक्षय पात्र फाउण्डेशन (Akshaya Patra Foundation) की मिड-डे-मील किचन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल (Anandiben Patel) एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) भी उपस्थित थे।
     

बच्चों से बात की

प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर मेगा किचन का निरीक्षण किया तथा अक्षय पात्र फाउण्डेशन के अधिकारियों से मेगा किचन के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की। किचन में लगायी गयी अत्याधुनिक मशीनों के संचालन की जानकारी भी प्राप्त की। पीएम ने किचन में तैयार हो रहे भोजन की गुणवत्ता परखी। इस दौरान उन्होंने 20 बच्चों से संवाद भी किया।

स्वागत किया
इससे पूर्व, प्रधानमंत्री के वाराणसी आगमन पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लाल बहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट, बाबतपुर में उनका स्वागत किया।
     

3 एकड़ में बना है किचन

बताते चलें कि अक्षय पात्र फाउंडेशन (Akshaya Patra Foundation) की ओर से अर्दली बाजार के एलटी कॉलेज परिसर में 3 एकड़ भूखण्ड पर 23 करोड़ रुपये की लागत से मेगा किचन तैयार किया गया है। देश की 62वीं व प्रदेश की इस चौथी केंद्रीयकृत मध्याह्न भोजन रसोई में बच्चों के लिए अत्याधुनिक मशीनों से गरमा-गरम भोजन तैयार किया जाएगा। मेगा किचन में भोजन सेवापुरी के परिषदीय विद्यालयों के 25 हजार से अधिक बच्चों तक खास गाड़ियों से पहुंचाया जाएगा। इस मेगा किचन में सौर ऊर्जा का इस्तेमाल किया जा रहा है।

ये है खासियत

इस मेगा किचन की क्षमता एक लाख बच्चों के लिए खाना तैयार करने की है। मेगा किचन में स्थापित अत्याधुनिक मशीनें एक घंटे में 40 हजार रोटी तैयार करने के साथ 1600 लीटर दाल पका सकती हैं। दाल के लिए 1600 लीटर के चार संयंत्र लगाए गए है। चावल के लिए भी 6 हाइड्रोलिक कुकर लगाए गए हैं। एक कुकर में 140 किलो चावल तैयार किया जा सकता है। किचन में लगे आरओ प्लांट में 10 हजार लीटर पानी स्वच्छ करने की सुविधा है। सोलर पैनल व सोलर वाटर हीटर के साथ भोजन पहुंचाने के लिए 15 इंसुलेटेड वैन भी हैं।

Related posts

जनता दर्शन में दो महिलाओं ने मुख्यमंत्री को सुनाई पीड़ा : भावुक सीएम ने दिलाया भरोसा और दिए ये आदेश

Sunil Kumar Rai

नोनापार ग्राम चौपाल में डीएम ने ग्रामवासियों को दिए टिप्स : इन उपायों से ग्रामीण क्षेत्रों की बदल सकती है तस्वीर

Sunil Kumar Rai

देवरिया में ताड़ी की दुकान के लिए करें आवेदन : इन वर्ग के नागरिकों को मिलेगा मौका, जानें शर्तें

Abhishek Kumar Rai

निकाय चुनाव की तैयारी : भाजपा ने बैठक कर बनाई योजना, ये लक्ष्य हासिल करेगी पार्टी

Abhishek Kumar Rai

Deoria News : देवरिया में यूपीपीसीएल और विद्युत निगम जानबूझ कर प्रोजेक्ट पूरा करने में कर रहे देरी, पढ़ें लापरवाही के कुछ मामले

Rajeev Singh

Space Tourism : देश में स्पेस टूरिज्म को नियंत्रित करने वाला कोई कानून नहीं, न ही बनाने का प्लान बना रही सरकार

Harindra Kumar Rai
error: Content is protected !!