खबरेंदेवरिया

Bhupendra Singh : भूपेंद्र सिंह चौधरी के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर भाजपाइयों में खुशी, सलेमपुर में एक दूसरे को खिलाई मिठाई

Salempur News : भाजपा सलेमपुर मण्डल ने बस स्टैंड स्थित कैम्प कार्यालय पर भूपेंद्र सिंह चौधरी को उत्तर प्रदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर एक दूसरे को मिठाई बांट खुशी मनाई।

मण्डल अध्यक्ष कन्हैया लाल जायसवाल ने कहा कि भूपेंद्र सिंह चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष बनने पर भाजपाइयों में खुशी का माहौल है। इनके नेतृत्व में भाजपा को मजबूती मिलेगी और आगामी चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज होगी।

उनकी छवि बहुत अच्छी है

त्रिपुणायक विश्वकर्मा ने बताया कि भूपेंद्र सिंह चौधरी दो बार क्षेत्रीय अध्यक्ष रहे हैं। उन्होंने 2017 के विधानसभा चुनाव में जनपद देवरिया में संगठन में प्रभारी के रूप में दायित्व का निर्वहन किया। कार्यकर्ताओं के बीच उनकी छवि बहुत ही अच्छी है।

ईमानदार और निष्ठावान कार्यकर्ता रहे हैं

भाजपा नेता अमरेश सिंह बबलू ने कहा कि भाजपा अपने हर कार्यकर्ता के महत्व को समझती है। पार्टी जानती है कि किसे कब दायित्व दिया जाना है। भाजपा के वरिष्ठ नेता अशोक पाण्डेय ने कहा कि भूपेंद्र सिंह पार्टी के बहुत ही ईमानदार और निष्ठावान कार्यकर्ता रहे हैं।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर रामेश्वर सिंह, विनय पांडेय, अशोक तिवारी, अजय दूबे वत्स, अवधेश यादव, अनूप मिश्रा, दीपक श्रीवास्तव, अवधेश मद्धेशिया, दयाशंकर तिवारी, अशोक नाथ तिवारी, अमित यादव, अशोक सिंह, पिंटू सिंह आदि उपस्थित थे।

Related posts

स्नातक चुनाव में एकतरफा जीत हासिल करेगी भाजपा : एमएलसी अनूप गुप्ता

Abhishek Kumar Rai

1.25 करोड़ परिवारों को दिसंबर तक मिलेगा पट्टे की जमीन का मालिकाना हक : सीएम योगी

Sunil Kumar Rai

सीडीओ ने ऑपरेशन कायाकल्प का जाना हाल : देवरिया के इन ब्लॉक में परिषदीय स्कूलों में नहीं हुआ काम, विभागवार रिपोर्ट तलब

Harindra Kumar Rai

देवरिया : महंगाई और बढ़ी कीमतों के खिलाफ सपा का जोरदार प्रदर्शन, की ये मांग

Sunil Kumar Rai

अतीक अहमद को नैनी जेल किया गया शिफ्ट : आज कोर्ट में होगी पेशी

Rajeev Singh

देवरिया के 57 गांव बाढ़ की चपेट में : जलशक्ति राज्य मंत्री दिनेश खटिक ने लिया जायजा, वितरित की राहत सामग्री

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!